spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

देवर-भाभी करते थे गंदा धंधा, देखें क्या हुआ उनके साथ

Date:

spot_img
spot_img

KohramLive : जुलेखा का शौहर करता था गंदा धंधा। उसके गुजर जाने के बाद बीवी जुलेखा ने उसके गंदे धंधे को संभाल लिया। यह गंदा धंधा था चरस की तस्करी का। देवर शाहिद उर्फ बबलू इस काम में अपनी भाभी का पूरा सयहोग करता था। दोनों देवर-भाभी ने ड्रग्स तस्करी का बड़का रैकेट तैयार कर लिया था। इस रैकेट को ऑपरेट करती थी जुलेखा। वहीं शाहिद उर्फ बबलू का काम भोपाल में रहकर मुंबई तक चरस पहुंचाने का था। यह ड्रग्स उसके पास नेपाल से आता था। इस गंदे धंधे का पर्दाफाश तक हुआ जब दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गये। उनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में चरस बरामद किया है।

भोपाल क्राइम ब्रांच ने दबोचा

मध्य प्रदेश की भोपाल क्राइम ब्रांच को खबरीलाल ने सूचना दी कि चरस की एक बड़ी खेप की तस्करी हो रही है। यह तस्करी एक महिला कर रही है। मिली सूचना पर पुलिस एक्टिवेट हुई और जुलेखा और शाहिद पकड़े गये। दोनों देवर-भाभी एक ऑटो में सवार होकर शाहजहांनाबाद से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। पुलिस ने इन्हें जिंसी इलाके में दबोच लिया। तलाशी ली गई तो जुलेखा के पास से 1.480 किलोग्राम चरस जब्त किया गया, जबकि शाहिद के पास से 1.485 किलोग्राम चरस बरामद किया। दोनों आरोपियों के पास से कुल 2.965 किलो चरस मिली। दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उनकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों के पास से 265 ग्राम और 6.700 किलो चरस जब्त की गई। चारों तस्करों के पास से कुल 9.930 (करीब 10 किलो) किलो चरस जब्त की गई। जब्त चरस की कीमत बाजार में लगभग 5 करोड़ रुपये बताई गई है।

डीसीपी ने बताया कि जुलेखा अंधेरी मुंबई की रहने वाली है। वहीं आरोपी शाहिद भी अंधेरी मुंबई का निवासी है। शाहिद के बैग की तलाशी ली गई तो चादर के नीचे ब्राउन रंग के पारदर्शी पन्नी में  टेप से लिपटे तीन पैकेट मिले। इन्हें खोलकर देखा गया तो उसमें काला गंधयुक्त गीला पदार्थ मिला। महिला जुलेखा के बैग में भी तीन पैकेट मिले। जांच की गई तो पता चला कि पैकेट में चरस भरा हुआ है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सभी मूलतः कानपुर और नेपाल के रहने वाले हैं, जो पहले से ही एक दूसरे को जानते थे। चरस तस्करी का यह काम काफी समय से चल रहा था।

इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 8 IPS इधर से उधर, किशोर कौशल बने रांची के नये SSP

इसे भी पढ़ें :

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: