spot_img

आधा ग्लास दूध के वास्ते किचकिच, बीबी का बहा खून, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive:  केवल आधा ग्लास दूध जी का जंजाल बन गया। दूध के लिए खून बह गया। यह खून बहा घर की बहू रिंकू देवी का। इस खून खराबे का चश्मदीद गवाह बना रिंकू का 10 साल का बेटा। इस बेटे ने अपने नाना को बताया कि उसकी मां को इतना पीटा गया कि वह मर गई। इल्जाम लगाया है पापा, चाचा, चाची और दादी पर। वहीं ससुराल पक्ष ने पुलिस से कहा है कि दूध पीने के सवाल पर पति-पत्नी में खूब किचकिच हुआ। गुस्से में आकर बहुरिया रिंकू ने फांसी के फंदे पर झूलकर सुसाइड कर लिया। वहीं, रिंकू के मायकेवालों का इल्जाम है कि उसे गला घोंटकर मारा गया। यह चौंका देने वाली वारदात नालंदा के मानपुर थाना क्षेत्र के गोंगड़ी गांव की है।

घटना को लेकर जो बातें सामने आई, उसके अनुसार मृतका रिंकू के पिता भूषण यादव ने बताया है कि उनका दस साल का नाती दौड़ता हुआ उनके पास आया और उन्हें बताया कि घर में मां को खूब पीटा जा रहा है, उन्हें बचा लीजिए। यह सुन जब वे लोग बेटी के घर पहुंचे तबतक वह मारी जा चुकी थी। पिता भूषण का इल्जाम है कि उनकी बेटी दूध पीना चाहती थी पर उसका पति बबलू यादव मना कर रहा था, इसी बात पर दोनों में हो-हुज्जत होने लगा। बात इतनी बढ़ गई की उनकी बेटी को मार डाला गया। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि अबतक के अनुसंधान में यह मामला खुदकुशी का लग रहा है। घटना के बाद से मृतका रिंकू के ससुराल के ज्यादातर लोग फरार हैं।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में सस्ती होगी हवाई यात्रा, सरकार ने घटाया ATF टैक्स रेट

इसे भी पढ़ें : रहस्यमय ढंग से गायब कोयला कारोबारी की डेड बॉडी मिली, देखें..

इसे भी पढ़ें : अमन के इस शहर में कहां से आये पत्थर, कैसे रोई पुलिस… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जीन्स Indian, लाइफ स्टाइल Western, यही है पेट का सबसे बड़ा दुश्मन… सुनें क्या बोले Experts…

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन ने डोनेट किया ब्लड, बोले- आपके रक्त से किसी को मिल सकती है नई जिंदगी

इसे भी पढ़ें : सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, अब राज्य में नहीं होगा TET एग्जाम

इसे भी पढ़ें : मां की गोद से छिटककर गिरी मासूब, जांबाज सिपाही ने बचाई जिंदगी, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...