करण जौहर पर लगा कहानी चुराने का इल्जाम, कोर्ट में तलब… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जुग जुग जियो फिल्म का ट्रेलर देख रांची में रहनेवाले विशाल सिंह दंग रह गये। उनका इल्जाम है कि उनके द्वारा लिखी गई कहानी को चुरा कर यह फिल्म बनाई गई है। तब विशाल सिंह ने जुग जुग जियो फिल्म बनाने वाली धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर सहित कई लोगों को बताया कि फिल्म में जो कहानी दिखाई गई है, वह उनकी रजिस्टर्ड कहानी है। यह कॉपी राइट है। उन्हें उनका क्रेडिट और कीमत मिलनी चाहिये। इल्जाम है कि उन्हें धमका कर चुप रहने को कहा गया। विशाल सिंह ने रांची सिविल कोर्ट में धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर, सूबेर मिश्रा, वायकाम 18 और स्क्रीन राइटर एसोसिएशन के खिलाफ कोर्ट की शरण में गये हैं।

विशाल सिंह का दावा है कि फिल्म जुग जुग जियो में दिखाई गई पूरी कहानी उनकी लिखी हुई है। इस कहानी को उन्होंने वर्ष 2020 में बन्नी रानी के नाम से रजिस्टर्ड कराया था। वर्ष 2020 के जनवरी महीने में उन्होंने अपनी कहानी को स्क्रीन राइटर एसोसिएशन (SWA) में रजिस्टर्ड कराया था। वहीं फरवरी महीने में अपनी कहानी का जिक्र धर्मा प्रोडक्शन के क्रियेटिव हेड सोमेन मिश्रा से किया था। तब मिश्रा के मांगने पर उन्होंने अपनी पूरी कहानी का स्क्रिप्ट उन्हें दे दी थी। उस समय उनकी कहानी को नापसंद कर दिया गया था। नौ महीने बाद धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर ने अपनी फिल्म जुग जुग जियो का ट्रेलर इसी साल 22 मई को रिलीज किया। इसके बाद विशाल सिंह अपनी लिखी कहानी को चुरा लेने का इल्जाम लगाते हुये कोर्ट की शरण में गये हैं। अगली सुनवाई 18 जून को होगी। सुनें क्या बोले विशाल सिंह के अधिवक्तागण…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में सस्ती होगी हवाई यात्रा, सरकार ने घटाया ATF टैक्स रेट

इसे भी पढ़ें : रहस्यमय ढंग से गायब कोयला कारोबारी की डेड बॉडी मिली, देखें..

इसे भी पढ़ें : अमन के इस शहर में कहां से आये पत्थर, कैसे रोई पुलिस… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जीन्स Indian, लाइफ स्टाइल Western, यही है पेट का सबसे बड़ा दुश्मन… सुनें क्या बोले Experts…

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन ने डोनेट किया ब्लड, बोले- आपके रक्त से किसी को मिल सकती है नई जिंदगी

इसे भी पढ़ें : सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, अब राज्य में नहीं होगा TET एग्जाम

इसे भी पढ़ें : मां की गोद से छिटककर गिरी मासूब, जांबाज सिपाही ने बचाई जिंदगी, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लापता पायल का हाल देख घरवालों की निकल गई चीख…

Giridih : गिरिडीह में बुधवार की सुबह उस वक्त...

भोर में ये सपने माने जाते हैं शुभ संकेत…

Kohramlive : रात की नींद में आने वाले सपनों...

बिना बिजली वाले गांव की बेटी श्वेता ने अमेरिका में रच डाला इतिहास…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : बोकारो के छोटे से गांव कुम्हारडीह...

बंद मकान से तेज दुर्गंध, दरवाजा खोलते ही मचा तहलका…

Garhwa : गढ़वा के केतार थाना क्षेत्र के परती...