Bhojpur : बिहार के भोजपुर जिले में नवनिर्वाचित मुखिया संजय सिंह को सोमवार को दिनदहाड़े गोली मार मौत के घाट उतार दिया गया। भलुआना गांव के पास हथियार बंद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। संजय सिंह, चरपोखरी प्रखंड की बाबूबांध पंचायत से दूसरी बार चुनाव जीते थे।
एंबुलेस पर सवार अपराधियों ने घेरकर मार दी गोली
हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने और पुलिस के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार, नवनिर्वाचित मुखिया संजय सिंह अपने एक सहयोगी के साथ बुलेट पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के ठेंगवा गांव जा रहे थे। इसी बीच एंबुलेंस पर सवार अपराधियों ने उन्हें घेरकर गोली मार दी।
हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं
हत्या का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस चुनावी रंजिश की बात कह रही है। बता दें कि इस बार यहां पांचवें चरण के तहत बीते 24 अक्टूबर को चुनाव हुआ था और 26 अक्टूबर को मतगणना में संजय दुबारा मुखिया निर्वाचित हुए थे।
इसे भी पढ़ें :अब रात में भी होगा Post-mortem, जानिए क्या है नया फैसला
इसे भी पढ़ें :घर में घुसकर CISF जवान की पत्नी को गोलियों से भूना, भाई बोला…
इसे भी पढ़ें :पत्रकार से बदसलूकी करने वाले 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें :पिठोरिया बाजार में दिन दहाड़े हत्या, सनसनी
इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्कॉर्पियो का ट्रक ने क्या किया हाल, देखें
इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्या है नियम
इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….








