Kohramlive : कुलगाम के आदबाल वटू में नदी के किनारे 23 साल के इम्तियाज अहमद नगराय का शव मिला। इल्जाम है इम्तियाज आतंकियों का मददगार था। कुछ दिन पहले तक इम्तियाज आतंकियों को खाना और ठिकाना देता रहा। फिर गिरफ्त में आया। पूछताछ में उसने दो पाकिस्तानी आतंकियों के छिपने की जगह का खुलासा किया और सुरक्षाबलों ने ठिकाना ध्वस्त कर दिया। रविवार की सुबह, जब पुलिस और सेना की संयुक्त टीम के साथ वह आतंकियों के ठिकाने की ओर बढ़ रहा था, तभी वह अचानक चट्टानी नदी में कूद गया। उसका भागना, तैरने की कोशिश और फिर लहरों में समाना… सब कुछ कैमरे में कैद हो गया। पुलिस का कहना है कि इम्तियाज पर ड्रोन से नजर रखी जा रही थी और वह खुद को बचाने की फिराक में था। लेकिन कुदरत और कानून—दोनों की पकड़ से कोई नहीं बचा। इधर सुरनकोट के जंगलों में भी एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया गया, जहां से IED, रेडियो सेट और कंबल बरामद हुये। आतंक की जड़ें जहां भी हैं, अब उखाड़ने का वक्त आ गया है।
An Indian Kashmiri civilian named Imitiaz Ahmad Magray died by suicide after jumping into Vishaw Nalla while accompanying Security Forces during a search operation to track down a Pakistani militant hideout in Kulgam, Jammu & Kashmir. pic.twitter.com/m9fgWr05r5
— Subcontinental Defender 🛃 (@Anti_Separatist) May 4, 2025
इसे भी पढ़ें : पटना से रांची तक बेहोशी की एक यात्रा… जानें
इसे भी पढ़ें : सिर में सटाकर मा’र दी गो’ली, CCTV फुटेज वायरल… देखें
इसे भी पढ़ें : “70 चूहे खाकर बिल्ली चली हज को…” ऐसा क्यों बोले मरांडी… जानें
इसे भी पढ़ें : ‘पिस्टल’, ‘गोलियां’ और पुलिस…
इसे भी पढ़ें : पटना से रांची तक बेहोशी की एक यात्रा… जानें
इसे भी पढ़ें : सिर में सटाकर मा’र दी गो’ली, CCTV फुटेज वायरल… देखें
इसे भी पढ़ें : “70 चूहे खाकर बिल्ली चली हज को…” ऐसा क्यों बोले मरांडी… जानें
इसे भी पढ़ें : ‘पिस्टल’, ‘गोलियां’ और पुलिस…












