Giridih : गिरिडीह के पपरवाटांड़ का शांत समाहरणालय उस समय अचानक गूंज उठा, जब पुलिस लाइन का एक जवान गमछा लहराते हुये चिल्लाने लगा – “फोटो खींचो… फोटो खींचो!” सोमवार दोपहर, जब अधिकारी अपने-अपने कक्षों में व्यस्त थे, तभी वह जवान डीसी कार्यालय के पास तक पहुंच गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। मुफस्सिल थानेदार श्याम किशोर महतो मौके पर पहुंचे और जवान को शांत रहने को कहा, लेकिन जवान ने आदेशों की अनदेखी करते हुये यहां तक कह दिया – “हाथ मत लगाना।” काफी मशक्कत के बाद जवान को समाहरणालय परिसर से बाहर किया गया और पुलिस लाइन भेज दिया गया। मौके पर मौजूद भाजपा नेता कामेश्वर पासवान ने कहा कि भाजपा का प्रदर्शन चल रहा था और तभी यह जवान अजीबो-गरीब हरकतें करने लगा। पासवान ने कहा कि इस तरह की अनुशासनहीनता पुलिस की गरिमा को ठेस पहुंचाती है और ऐसे जवान पर विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए। इंस्पेक्टर महतो ने कहा कि संबंधित जवान की हरकतों की पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी जायेगी।
#Giridih: शराब के नशे में टून कांस्टेबल ने जमकर किया तांडव, जहां DC और SP बैठते हैं वहां लगाया मजमा, घंटों तक चला ड्रामा! @GIRIDIHPOLICE @JharkhandPolice @GiridihDc @DigHazaribagh pic.twitter.com/TQyNPBdAFv
— Journalist Azaz Ahmad (@azazahmad0202) May 5, 2025
इसे भी पढ़ें : पटना से रांची तक बेहोशी की एक यात्रा… जानें
इसे भी पढ़ें : सिर में सटाकर मा’र दी गो’ली, CCTV फुटेज वायरल… देखें
इसे भी पढ़ें : “70 चूहे खाकर बिल्ली चली हज को…” ऐसा क्यों बोले मरांडी… जानें
इसे भी पढ़ें : ‘पिस्टल’, ‘गोलियां’ और पुलिस…