kohram live desk : शादी-विवाह संबंधी किस्से हमने कई सुने होंगे। घोड़े और महंगी कारों से दूल्हे के बारात जाने की बात बहुत महत्वपूर्ण नहीं लगती, पर यदि कोई दूल्हा इलेक्ट्रिक साइकिल पर सवार होकर बारात जाए, तो उसकी सोच की सराहना के लिए दिल से शब्द निकलेंगे। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी शादी की फोटो वायरल हो रही है, जो लोगों का दिल जीत रही है। इस फोटो में दूल्हा इलेक्ट्रिक साइकिल (electric bicycle) पर अपनी बारात लेकर मंडप तक पहुंचा।

इसे भी पढ़ें :@Corona का कहर : इस राज्य के 12 शहरों में लगा सख्त लॉकडाउन
तुलसी के पत्तों की वरमाला
खबर के अनुसार, जिस कपल की शादी है, उसमें दुल्हन का नाम माधुरी और दूल्हे का नाम आदित्य है। दोनों स्कूल फ्रेंड्स हैं, जिन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। दोनों ही प्रकृति प्रेमी हैं। इन दोनों की शादी में सजावट से लेकर अधिकतर चीजें ईको फ्रेंडली थीं। दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को तुलसी के पत्तों की बनी वरमाला पहनाई।
जब दूल्हा घोड़े या कार में नहीं , इलेक्ट्रिक बाइक पर आया और
जब दुल्हन ने जयमाल में दूल्हे को पहनाई तुलसी की माला. ग़ज़ब ईको शादी. माधुरी और आदित्य आप का अभिनंदन
???????? #ecoshaadi https://t.co/iJAamfQuN5 pic.twitter.com/BsbfsNKM27— Supriya Sahu IAS (@supriyasahuias) April 1, 2021
इसे भी पढ़ें :Jamshedpur के #XLRI मैनेजमेंट में #CoronaBlast, एक साथ 46 स्टूडेंट्स मिले कोरोना +ve
सोशल मीडिया पर खूब चर्चित हो रही यह शादी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस सादगी से भरी शादी ने लोगों का दिल जीता है। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं। वहीं से ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं और लोग इस शादी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सुप्रिया साहू ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘जब दूल्हा घोड़े या कार में नहीं, इलेक्ट्रिक बाइक पर आया और जब दुल्हन ने जयमाला में दूल्हे को पहनाई तुलसी की माला, गजब ईको शादी.. माधुरी और आदित्य आपका अभिनंदन’!

इसे भी पढ़ें :लेवी की राशि के साथ तीन धराए, माओवादी कमांडर बुद्धेश्वर को पहुंचाने जा रहे थे पैसे












