Jamshedpur : झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले कई दिनों से राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा रिकॉर्ड तोड़ रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 1925 नये पॉजिटिव केस मिले।
इसे भी पढ़ें : Corona @Ranchi : सचिवालय के बाद बिजली विभाग में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 10 इंजीनियर संक्रमित
जमशेदपुर में भी कोरोना का कहर जारी है। जमशेदपुर के एक्सएलआरआई मैनेजमेंट में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां पढ़ने वाले 46 स्टूडेंट्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद सभी छात्रों को हॉस्टल में ही होम आइसोलेशन किया गया। बाकी छात्रों को घर भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : अमेरिका के ‘शाहजहां’ ने अपनी ‘मुमताज’ के लिए खुद को गंगा में झोंका
यहां याद दिला दें कि एक्सएलआरआई मैनेजमेंट के 236 विद्यार्थी का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमें 46 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं जमशेदपुर में अबतक कुल 20197 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कुल एक्टिव केस 1061 है। जबकि अबतक कोरोन से मरने वालों की संख्या 360 है। शहर में शुक्रवार को 256 लोग संक्रमित पाए गए।
इसे भी पढ़ें : रांची में रविवार को खुला रहेगा बाजार, DC ने अफवाह का किया खंडन






