@Corona का कहर : इस राज्‍य के 12 शहरों में लगा सख्‍त लॉकडाउन

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

इंदौर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सख्‍ती दिखाई है। राज्‍य में एक दिन में करीब 5 हजार कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इंदौर, जबलपुर, उज्जैन सहित 12 शहरों में लॉकडाउन का ऐलान किया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ बैठक के बाद उक्‍त निर्णय लिया।
एमपी के अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बड़वानी, राजगढ़, विदिशा के शहरी और ग्रामीण इलाकों में 19 अप्रैल सुबह तक लॉकडाउन रहेगा। इसी तरह इंदौर, राऊ, महू, शाजापुर और उज्जैन के सभी शहरों में भी 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे बजे लॉकडाउन रहेगा।

जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर और सिवनी में 12 अप्रैल से लॉकडाउन

जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर और सिवनी में 12 अप्रैल की रात से 22 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। उन्होंने बताया कि राज्‍य में एक दिन में 5 हजार पॉजिटिव केस आने के बाद सीएम ने चिंता जताई और इसकी रोकथाम के उपायों पर चर्चा को लेकर सभी जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ बैठक की। बैठक में राज्य के हालात पर चर्चा की गई। जिसके बाद संक्रमण को काबू में करने के लिए राज्‍य के 12 जिलों में लॉकडाउन करने का फैसला किया गया है।

इसे भी पढ़ें : “जो ना कभी कॉलेज गया वो अच्छा नंबर लाया है…बिहार बोर्ड पगलाया है” गाना खूब हो रहा वायरल

कई शहरों में पहले से है लॉकडाउन

राज्‍य के रतलाम जिले में 9 दिन का लॉकडाउन 9 अप्रैल की शाम 6 से ही लागू है, जो 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। इसके अलावा खरगोन, कटनी और बैतूल में भी 17 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन का पहले ही ऐलान किया जा चुका है। वहीं छिंदवाड़ा में भी 8 अप्रैल से ही एक सप्‍ताह का लॉकडाउन लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें :देखिए, कैसे कुंवारी कल्पना के पेट में आ गया बच्चा (VIDEO)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया रेट

Kohramlive : देश में महंगाई से जूझ रही जनता...

20 मई को बंद रहेगी यहां मेडिकल दुकानें, जानें क्यों…

Kohramlive : ऑनलाइन दवा बिक्री यानी ई-फार्मेसी और बड़ी...

स्कूल टॉपर बनने पर परिवार ने भगवान को चढ़ाई चांदी की किताब…

Kohramlive : राजस्थान की वीरभूमि चित्तौड़गढ़ में CBSE 12वीं...

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...