Daily 200 रुपये खर्च कर पूरा करें बुलेट का शौक, अपनाएं यह Process

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : अगर आप नई Royal Enfield Classic 350cc लेना चाहते हैं, तो फाइनेंस करा सकते हैं। रॉयल एनफील्ड की वेबसाइट पर उपलब्‍ध जानकारी के मुताबिक फाइनेंस पार्टनर HDFC बैंक, IDFC बैंक, टाटा कैपिटल, हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस और चोला हैं। इन फाइनेंस पार्टनर के जरिये डाउनपेमेंट देकर बुलेट घर ले जा सकते हैं। मासिक किस्त चुकानी होगी। Royal Enfield ने EMI का जो चार्ट दिया है,उसके मुताबिक 36 महीने के लिए किस्त कराने पर आपको मासिक EMI के तौर पर 6057 रुपये देने होंगे। अगर हर दिन के हिसाब से देखें तो 201 रुपये का खर्च देना होगा।

60 महीनों के लिए 4287 रुपये मासिक EMI

अगर आप 60 महीने के लिए कराते हैं, तो 4287 रुपये मासिक ईएमआई बनेगी। आपको बता दें कि ये कैल्कुलेशन Bullet 350 EFI Black की कीमत के आधार पर की गई है। इसकी शुरुआती कीमत 1 लाख 25 हजार रुपये से ज्यादा है।

इसे भी पढ़ें : क्या आपकी कार का इंजन होता है ओवरहीट, तो करें ये काम…

शौकीनों के लिए पहली पसंद

बाइक के शौकीन लोगों के लिए Royal Enfield बुलेट पहली पसंद रहती है। हालांकि, इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि कम बजट वाले लोग खरीदने की सोचते भी नहीं हैं। कम रकम में भी बुलेट खरीद कर अपना शौक पूरा कर सकते हैं।

जानें क्या है तरीका

अगर आपके पास बजट न हो तो सबसे बढ़िया तरीका है कि सेकेंड हैंड को सेलेक्ट करें। सेकेंड हैंड बाइक बेचने वाले कई ऐसे प्लेटफॉर्म हैं जहां आप सस्ती कीमत में बुलेट खरीद सकते हैं। ड्रूम की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक सिर्फ 80 हजार रुपये के रेंज में Royal Enfield Classic 350cc मॉडल मिल रही है।

ये बाइक 2013 मॉडल की है। चेन्नई में फर्स्ट ओनर द्वारा बेची जा रही ये बाइक 27 हजार किलोमीटर चल चुकी है। इसकी माइलेज 35 kmpl है। वहीं, इंजन की बात करें तो 346 CC, मैक्स पावर 19.80 Bhp है। इस बुलेट की व्हील साइज 19 इंच है। बाइक में इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और एंटी थेफ्ट अलार्म भी मौजूद है।

इसे भी पढ़ें : India में Lexus ने लग्जरी सेडान का उतारा New Variant, जानिए कीमत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कार खरीदने वालों को झटका! जून से कीमतें बढ़ाने का ऐलान

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी...

भारत में एंट्री को तैयार Motorola Edge 70 Pro+,खासियत जानें…

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर Motorola...

WhatsApp : इस रोज से बंद हो जायेगा WhatsApp!

अगर आप WhatsApp चलाते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। कंपनी ने बड़ा फैसला लिया है कि 8 सितंबर 2026 से Android 6.0

7 सीटर की ‘किंग’ बनी Ertiga, दिखाया दम…

भारतीय ऑटो बाजार में मार्च का महीना जहां कई कंपनियों के लिए रिकॉर्ड लेकर आया, वहीं एक नाम Maruti Suzuki Ertiga फिर सबसे आगे

Redmi A7 Pro 5G लॉन्च, कम कीमत में दमदार धमाका…

Redmi A7 Pro 5G अब भारत में लॉन्च हो चुका है। इसमें 6.9 इंच HD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट—स्क्रॉलिंग होगी