कोहराम लाइव डेस्क : आज से ही नहीं बहुत पहले से ही समाज में एक धारणा रही है कि सास-बहू के रिश्ते बहुत मधुर कम ही होते हैं। आजकल यदि सीरियल्स पर निगाह डालें तो इनके रिश्ते में खटास और विवाद को ही तरजीह दी जाती है। एक सामान्य सोच है कि बहू कभी बेटी नहीं हो सकती और सास कभी मां नहीं हो सकती। इसके विपरीत छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तो एक अलग ही तस्वीर सामने आई है, जो आपको हैरत में तो डालेगी ही, सास-बहू के रिश्ते के प्रति आपका नजरिया भी बदल डालेगी। यहां एक परिवार की 11 बहुओं ने अपनी दिवंगत सास का मंदिर बनवा दिया है। सास को देवी का दर्जा देकर रोज पूजा भी करती हैं।
इसे भी पढ़ें :गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाली First lady फाइटर पायलट बनेंगी भावना
बहुएंं करती हैं भजन-कीर्तन
मंदिर के साथ-साथ बहुएं भजन कीर्तन भी करती है। साल 2010 में बहुओं ने अपनी सास का मंदिर बनवाया। सास की मौत के बाद रोज 11 बहुएं सास की आरती उतारती हैं। साल 2010 में सास गीता देवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद बहुओं ने अपनी सास के लिए मंदिर बनवा दिया।
इसे भी पढ़ें :5 रुपये से बनिए लखपति, जानिए इसकी हकीकत और कैसे बनेंगे
सास के साथ था बेहद लगाव
यह बता दें कि इस परिवार में 39 सदस्य हैं। 11 बहुओं का अपनी सास के साथ बहुत प्यार था। सास भी उन्हें काफी प्यार करती थीं। यही कारण है कि जब सास की मौत हुई, तो बहुएं अत्यंत दुख हुईं और इसी दुख से निकलने के लिए उन्होंने सास का मंदिर बनवा दिया।
इसे भी पढ़ें :गाड़ी में बीवी को भूल गया शख्स, फिर चोर ने ये क्या किया..
बेटियों से बढ़कर दिया प्यार
बहुएं की मानें तो उनकी सास ने उन्हें हमेशा बहुओं से बढ़कर प्यार किया। उनपर कभी भी कोई बंदिश नहीं लगाई। यही वजह है कि वह भी अपनी सास को मां के दर्जे पर रखती हैं। बहुओं ने सास की मूर्ती का गहनों से श्रृंगार किया है। इस परिवार की बहुएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बिजनेस भी कर रही हैं और अपने परिवार की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं।










