मोतिहारी : शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। दुल्हन सज-धजकर तैयार बैठी थी। बारात के आने का सभी इंतजार कर रहे थे। जब काफी लेट तक बारात नहीं पहुंची तो दुल्हन के पिता ने दूल्हे के घरवालों को फोन किया। उधर से जो कुछ जवाब आया उसे होश उड़ गये। लड़केवालों की तरफ से कहा गया कि दहेज में 50 हजार नगद और एक बुलेट नहीं मिली। इसलिए बारात नहीं जाएगी। यह सब सुन लड़की के पिता के पैरों तले जमीन निकल गई। गांव के मुखिया और अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। तय हुआ कि सभी लोग लड़के के घर जाएंगे। सभी लड़के के घर पहुंचे तो दंग रह गये। घर में केवल दो महिलाएं थी। बाकी लोग गायब थे। सभी का मोबाइल भी स्वीच ऑफ आ रहा था। जिसके बाद सभी ने पुलिस से इसकी शिकायत कर दी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। हैरान करनेवाला यह मामला मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित पंचायत का है।
लड़की के पिता पन्नालाल साह ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र के जाफरपुर निवासी शंभु साह के बेटे चंदन कुमार से बेटी की शादी तय की थी। अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार स्वरूप सामान दिया था। बारातियों के स्वागत और खाने के लिए शाकाहारी व मांसाहारी व्यंजन के साथ मिठाई का भी इंतजाम किया था। अचानक बरात नहीं आने की सूचना से पूरा परिवार सदमे में है।
इसे भी पढ़ें : लैंड माइन बनाने और प्लांट करने में माहिर संतोष का क्या हुआ, देखें…
इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है, जानें…
इसे भी पढ़ें : JCB का रंग पीला क्यों होता है, जानिए
इसे भी पढ़ें : सेहत के लिए अच्छा है अंडा, रोजाना ज्यादा खाने से हो सकती है बीमारी
इसे भी पढ़ें : Shark ने महिला का पैर मुंह में भर लिया, फिर…
इसे भी पढ़ें : Urfi Javed की ड्रेस देखकर चकराए फैंस














