PATNA : बिहार के गोपालगंज में शादी समारोह में ऐसा बवाल मचा कि बेचारे दूल्हे राजा को दुल्हन के बिना ही लौटना पड़ा। ऐसा हुआ कि डीजे पर डांस के दौरान बारातियों का गांव वालों के साथ झगड़ा हो गया। इस दौरान दूल्हे के भाई और भतीजे के साथ मारपीट कर दी गई। झगड़े में इनके साथ दो अन्य बारातियों के घायल होने की सूचना है। उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More :20 जुलाई को अपने भाई के साथ अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगे Amazon फाउंडर जेफ बेजोस
दोनों तरफ से जमकर चले लात-घूंसे
जानकारी के अनुसार, गोपालगंज के हजियापुर मोहल्ले से फुलवरिया के जटहां में बारात गई थी। डीजे पर डांस के दौरान नौबत हाथापाई तक आ गई। दोनों ओर से जमकर लात घूंसे चले। दूल्हा सुनील बासफोर ने बताया कि डीजे पर डांस के दौरान झगड़ा हुआ था। मेरे भाई और भतीजे के साथ मारपीट हुई है। गांव के लोगों ने बताया कि झगड़े को शांत कराने के लिए बीच बचाव कराया, लेकिन बारातियों ने किसी की नहीं सुनी और बारात वापस लेकर चले गए।
Read More :#MobileCharger पर बने Symbols का क्या होता है मतलब
सुलह के बाद अगले दिन दुल्हन को लेकर घर पहुंचा दूल्हा
लड़की के पिता ने बताया कि झगड़े के बाद सभी बाराती वहां से भाग गए, लेकिन इन सबके बीच उनकी बेटी की शादी नहीं हो सकी। बेटी की शादी में हुए खर्चे के भरपाई अब कौन करेगा। गांव के मुखिया ने पंचायत रखी है। हालांकि इस मामले में दूल्हा या दुल्हन पक्ष की ओर से पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दोनों पक्षों के बीच फैसला कराया, जिसके बाद दूल्हे को दुल्हन साथ ले जाने के लिए राजी कर लिया गया। शादी के अगले दिन दुल्हन को लेकर दूल्हा घर पहुंचा।
Read More : नशा खिलाकर कंपाउंडर ने किया महिला का रेप, बनाया अश्लील वीडियो, फिर…
बारात में कोरोना गाइडलाइन का भी किया गया उल्लंघन
कोरोना काल में हुए इस शादी समारोह में कोविड गाइडलाइन का भी पालन नहीं किया गया। बाराती बिना मास्क के नजर आए, तो वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का भी किसी के द्वारा पालन नहीं किया जा रहा था। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।










