spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

#MobileCharger पर बने Symbols का क्या होता है मतलब

Date:

spot_img
spot_img

जब भी आप अपना मोबाइल चार्जर (Mobile charger) उठाते हैं, तो गौर किया होगा कि उस पर कुछ Symbols भी बने रहते हैं. लेकिन क्या आपने कभी जानने की कोशिश की है कि आख़िर इन Symbols का मतलब क्या होता है और ये क्यों आपके चार्जर पर मौजूद हैं? आज हम आपको इन चार्जर पर बने सभी Symbols का मतलब समझाएंगे.

1. डबल स्क्वायर (Double Square Symbol)

ये एक तरह का सेफ़्टी Symbol है,जिसका मतलब है कि आपके मोबाइल चार्जर के अंदर इस्तेमाल की गई वायरिंग डबल इन्सुलेटड है. यानि किसी भी सूरत में आपको करंट नहीं लगेगा.

2. वी (V Symbol)

आपको बता दें, इस Symbol का मतलब वी नहीं बल्कि पांच है, जो रोमन में लिखा हुआ है. ये चार्जर की पावर क्षमता बताता है. इसका मतलब होता है कि चार्जर पांच मानकों पर खरा उतरता है. यही वजह है कि भारत में मिलने वाले चार्जरों पर उनकी क्षमता के मुताबिक अलग-अलग नंबर दिए रहते हैं.

3. होम (Home Symbol)

इसका सीधा सा मतलब है कि आपके चार्जर को घर पर पर्सनल यूज़ के लिए तैयार किया गया है. ऐसे में इसका इस्तेमाल घर के बाहर या फिर ऐसी जगह जहां हाई वोल्टेज हो, नहीं करना चाहिए. क्योंकि इससे आपके चार्जर के साथ आपकी डिवाइस भी खराब हो सकती है.

4. डस्टबिन (Dustbin Symbol)

इस क्रॉस डस्टबिन चिन्ह का मतलब है कि अगर आपका चार्जर खराब हो जाए तो आप इसे डेस्टबिन में न फेंके. इसके बजाय आप इन्हें रिसाइकिल करने के लिए कंपनी को दे दें. क्योंकि इसमें ऐसे मैटेरियल्स का इस्तेमाल होता है, जिसे यूं ही फेंक देना ठीक नहीं है.

5. ISIEC Symbol 

आठ जैसा दिखने वाला ये Symbol दरअसल, एक सर्टिफ़िकेशन मार्क होता है. इसका मतलब है कि आपका चार्जर सभी सेफ़्टी मानकों पर खरा उतरा है. साथ ही उसकी परफ़ॉर्मेंस भी बेहतर है. इतना ही नहीं, ये चिन्ह ये भी बताता है कि आपके पास जो चार्जर है वो एक असली और क्वालिटी चार्जर है. यही वजह है कि ज़्यादातर लोकल चार्जर में ये चिन्ह नहीं बना होता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं.  Kohramlive इनकी पुष्टि नहीं करता है. )

इसे भी पढ़ें :

तार पर बैठकर भी पक्षियों को क्यों नहीं लगता करंट, जानें…

Kohramlive : आपने अक्सर देखा होगा कि चिड़िया, कबूतर...

अब किराये पर मिलेगा बॉयफ्रेंड, रिश्तों का नया कारोबार…

Kohramlive : बदलती लाइफस्टाइल, भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते...

ट्रेन की मिडिल बर्थ पर क्यों छिड़ती है ‘महाभारत’? जानें…

Kohramlive : ट्रेन का सफर अपने आप में एक...

आखिर क्यों हर चीज की कीमत रखी जाती है 1 रुपये कम, गजब का खेल, जानें…

Kohramlive : बाजार हो या ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, एक...

नई स्टडी का खुलासा: यंग एज में डायबिटीज सबसे बड़ा विलेन…

Kohramlive : बदलती जीवनशैली ने भारत के सामने दो...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: