kohramlive desk : दुनिया की जानी-मानी ऑनलाइन कंपनी Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस अंतरिक्ष में जा रहे हैं। गौरतलब है कि जेफ बेजोस की अपनी स्पेस कंपनी भी है, जो Blue Origin के नाम से जानी जाती है। जेफ बेजोस ने घोषणा की है कि 20 जुलाई को वह अपने भाई के साथ अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगे।
Read More : 6th #JPSC परीक्षा को लेकर हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, मेरिट लिस्ट को किया रद्द
एडवेंचर के लिए स्पेस में जाएंगे
जेफ बेजोस के मुताबिक उनकी कंपनी की तरफ से भेजे जा रहे पहले मानवसहित स्पेस फ्लाइट का हिस्सा होंगे। दिलचस्प ये है कि ऐमेजॉन सीईओ का पद छोड़ने के 15 दिन बाद ही जेफ बेजोस अंतरिक्ष के लिए रवाना हो जाएंगे। जेफ बेजोस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा है, ‘मैं पांच साल की उम्र से ही स्पेस में ट्रैवल करने का सपना देखता था’।
Read More : BREAKING : केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 13 महिला समेत 15 कर्मचारियों की मौत
स्पेस में जानेवाले दुनिया के पहले अरबपति
मई में Blue Origin ने एक बड़ा ऐलान किया था। नयी फ्लाइट पेश की गई और इसके तहत हर फ्लाइट में 6 लोग जा सकेंगे। जेफ बेजोस स्पेस में जाने वाले पहले अरबति होंगे।
Read More : झाड़ी में छिपकर बैठी थीं, ट्रेन के आते ही लगा दी छलांग












