रामगढ़ : सुबह-सुबह कुएं में मिला शव। वह भी 10 साल के बच्चे का। उसकी साइकिल भी कुएं में गिरी हुई थी। दो दिन पहले सुबह में घर से निकला था और वापस नहीं आया था। उसकी खोजबीन की जा रही थी। घर वालों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। विरोध में रोड जाम कर दिया गया है।
रोज सुबह में साइकिल चलाता था
यह वाकया हुआ है रामगढ़ जिले के बरकाकाना थाने के पोचर गांव में। बच्चे की पहचान हर्ष करमाली के रूप में की गई है। घर का सबसे छोटा और इकलौता लड़का था वह। उसकी दो बहनें हैं। वह 22 दिसंबर को रोज की तरह सुबह में साइकिल चलाने के लिए निकला था। जब बहुत देर तक नहीं लौटा, तो उसकी खोज शुरू हुई। फिर पुलिस को उसके लापता होने की सूचना भी दी गई।ट
इसे भी पढ़ें : नामकुम में सड़क दुर्घटना, बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल, विरोध में जाम
घरवालों को जब खबर मिली कि बच्चे का शव कुएं से मिला है, तो उनका रो-रोकर बुरा हाल है। जिस कुएं से शव मिला है, वह उनके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर है। आक्रोशित परिवार ने बच्चे की हत्या की आशंका जताई है। लोगों ने गुस्से में सड़क जाम कर दी। जाम की सूचना पर पुलिस उन्हें समझाने में जुट गई है। दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लग गई है।
इसे भी पढ़ें : सरनास्थल घेराबंदी में गबन का मामला, आरोपी जेई बर्खास्त
इसे भी पढ़ें : इधर शुरू हुई SIT जांच, उधर विष्णु अग्रवाल हैदराबाद अस्पताल में












