spot_img

सरनास्थल घेराबंदी में गबन का मामला, आरोपी जेई बर्खास्त

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गढ़वा : जिले के रंका प्रखंड के विश्रामपुर में सरनास्थल घेराबंदी के काम में बगैर कार्य कराए 21.73 लाख रुपए गबन मामले में आरोपी जेई चंद्रशेखर पांडेय को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं पुलिस इस मामले में पहले ही आरोपी वेंडर मोहन सिंह चेरो को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बाकी बचे अन्य आरोपियों पर भी जल्‍द ही कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें : आधे घंटे के अंदर निपट गया 2 लाख का इनामी खूंखार पुनई

सरनास्थल घेराबंदी के नाम पर गबन का मामला प्रकाश में आने के बाद जिला कल्याण पदाधिकारी ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की। टीम में असिस्टेंट इंजीनियर सुनील कुमार बिरूआ और जेई धर्मेंद्र कुमार को  शामिल किया गया। जांच में फर्जीवाड़ा की पुष्टि होने के बाद जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार ने छह आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था।

इसे भी पढ़ें : @Sex Racket : होटल में छापेमारी से हड़कंप, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाई 4 लड़कियां

उन्होंने जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था उनमें तत्कालीन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के अलावा मनरेगा कोषांग के जेई चंद्रशेखर गांडेय, सहायक कार्यपालक अभियंता शेख मो. मोजिबुल्लाह, वेंडर मोहन सिंह चेरो, लाभुक समिति के अध्यक्ष बाबूलाल उरांव और सचिव रवि लकड़ा शामिल है। फर्जीवाड़ा मामले में अबतक जेई की बर्खास्तगी के साथ दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि तत्कालीन सहायक कार्यपालक अभियंता शेख मोजिबुल्लाह सेवानिवृत्‍त हो चुके हैं। उनपर भी विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : पति को प्रेमिका के साथ देख भड़की महिला, बीच सड़क पर दोनों को चप्‍पल से कूटा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...