spot_img

गढ़वा में मिला 22 साल के युवक का शव, दोस्तों संग देखने गया था ऑर्केस्ट्रा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GARHWA : गढ़वा के रमना थाना क्षेत्र के गरदा-बरहिया मार्ग में दामर के पास बहियार कला निवासी अजय वियार के 22 साल के पुत्र राकेश कुमार का शव फेंका हुआ बरामद हुआ है। हत्यारे द्वारा उसके सिर पर बुरी तरह से प्रहार करने के कारण पूरा चेहरा खून से सना हुआ था। उसका मोबाइल भी गायब था। युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ रात में ऑकेस्ट्रा देखने के लिए गया था। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे एएसआई रेनसन बखला ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए गढ़वा भिजवा दिया।

Read More : कई नये राज खोल गए थानेदार रूपा की मां, पापा और चाचा, देखें, सुनें और समझें…

महिलाओं ने दी गांव में दी घटना की जानकारी

शनिवार की सुबह गरदा-बरहिया रोड में दामर के पास बिड़ी पत्ता तोड़ने के लिए गरदा गांव की कुछ महिलाएं गई थीं । वहां युवक की लाश देखने के बाद महिलाओं ने गांव में आकर लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना को दी।



Read More :दोस्ती की आड़ में दरिंदगी, 25 लड़कों ने पहले किया गैंगरेप, फिर लड़की को …

दोस्तों के साथ गया था आरकेस्ट्रा देखने

मृतक के पिता अजय वियार ने बताया कि राकेश कुमार शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद करचा गांव में थाना मोड़ के पास अपने कुछ दोस्तों के साथ एक बारात में आए ऑर्केस्ट्रा को देखने गया था, लेकिन शनिवार की सुबह घर नहीं लौटा। इसके बाद उसके मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया गया। राकेश का मोबाइल बंद मिला। शनिवार की दोपहर में थाना से राकेश की हत्या की सूचना मिली। मृतक के पिता द्वारा थाना को दिए गए आवेदन पर पुलिस मृतक के कुछ दोस्तों को थाना लाकर पूछताछ कर रही है।

Read More :सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...

चौपारण में BLA-2 को मिली खास ट्रेनिंग…

Chauparan(Krishna Paswan) : मतदाता सूची के SIR (विशेष गहन...

चितरपुर से आजसू का ऐलान, संगठन को बनायेंगे फौलादी…

Ramgarh(Prince Verma) : विधानसभा चुनाव की आहट के बीच...

मां छिन्नमस्तिका धाम में CCL रजरप्पा ने बिछाया सेवा का ‘सुरक्षा पथ’…

Ramgarh(Prince Verma) : मां छिन्नमस्तिका की नगरी में इस...

अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग...