spot_img

दोस्ती की आड़ में दरिंदगी, 25 लड़कों ने पहले किया गैंगरेप, फिर लड़की को …

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

DELHI : देश की राजधानी नई दिल्ली से 100 किलोमीटर दूर हरियाणा के होडल में करीब 25 दरिंदो ने एक 23 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया। बाद में उसे दिल्ली के बदरपुर इलाके में फेंक कर फरार हो गए। दरअसल दोस्ती के नाम पर हुए धोखे से युवती बुरी तरह से टूट गई लेकिन किसी तरह उसने हिम्मत करके नौ दिन बाद मामले की सूचना पुलिस को दी।

Read More : झारखंड ने एक और होनहार पत्रकार को खोया, चाईबासा रिपोर्टर राजेश पति का निधन

12 मई को पीड़िता ने की शिकायत

पीड़िता ने 12 मई को पलवल पुलिस में इस मामले की शिकायत की है। लड़की ने इस वारदात में करीब 20 से 22 आरोपियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती का परिवार वर्तमान में उत्तर प्रदेश में रह रहा है। मूल रूप से ये उत्तराखंड के देहरादून के निवासी हैं।

Read More : बेंगाबाद में शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने कही ये बात…


मुख्य आरोपी ने सोशल मीडिया पर युवती से की दोस्ती

पलवल में हसनपुर के थाना प्रभारी राजेश ने फोन पर बताया कि युवती पिछले कुछ समय से दिल्ली के बदरपुर इलाके में रह रही थी। थाना प्रभारी ने कहा कि मुख्य आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती की और उससे शादी का वादा किया। तीन मई को युवती उससे होडल मिलने पहुंची। राजेश ने बताया कि आरोपी और पीड़िता ने साथ खाना-पीना किया जिसके बाद वह उसे लेकर गांव की एक ट्यूबवैल पर गया, जहां दूसरे आरोपी उसे मिले।

Read More : कमरे में बेटी संग आशिक को देख पिता ने खोया आपा, फिर कर दिया ये ….

अपहरण कर युवती को ले जाया गया पास के जंगल में

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वे उसका अपहरण कर पास के जंगल में ले गए और वहां पूरी रात उन लोगों ने बारी-बारी से लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अगली सुबह आरोपी उसे लेकर बदरपुर पहुंचे और वहां छोड़कर फरार हो गए। थाना प्रभारी के अनुसार महिला ने एक वकील से संपर्क कर इस घटना के नौ दिन बाद पुलिस में शिकायत की है। राजेश ने कहा “हमने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी है। मामले में प्राथमिकी पहले ही दर्ज की जा चुकी है और आगे की जांच जारी है।”

Read More : सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...