Maharashtra : ‘लाडकी बहिन’ योजना की बतौलत महाराष्ट्र में नैया पार हो गई। इस ऐतिहासिक जीत के पीछे ‘लाडकी बहिन योजना’ को सबसे बड़ा फैक्टर माना जा रहा है। महायुति (बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर राज्य में अपनी सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है। इस योजना ने महिलाओं और गरीब तबके के बीच गहरी पकड़ बनाई, जिससे महायुति को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में फायदा हुआ। हर महिला को 2100 रुपये देने का ऐलान किया, जिससे महिलाओं में इस योजना के प्रति आकर्षण बढ़ गया। इस बार चुनावों में रिकॉर्ड 66.05% मतदान हुआ, जो 2019 के मुकाबले 5% अधिक है। खास बात यह रही कि महिला वोटरों ने अपने मतदान के जरिये चुनाव की दिशा को काफी हद तक बदल दिया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार कुल 6.44 करोड़ वोटरों में से 3.06 करोड़ महिलायें थीं। महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान कर इतिहास रच दिया।
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी बोले, भाजपा के मददगार अडानी गिरफ्तार हो, शेयर मार्केट में हाहाकार
इसे भी पढ़ें :शिक्षकों को मिला बेहतरीन मौका, ऐसे करें आवेदन…
इसे भी पढ़ें :गडकरी बोले, अमेरिका की तरह हो जायेगी बिहार की सड़कें
इसे भी पढ़ें :गढ़वा में बाघ, एक जान को बनाया अपना निवाला…
इसे भी पढ़ें :यात्री वाहन पर गो’लियों की बौछार, एक साथ चली गई इतनी जान…
इसे भी पढ़ें :स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर कड़ा पहरा, तीन लेयर का सुरक्षा घेरा