Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की राजनीति में नया तूफान उठ खड़ा हुआ है। तेजस्वी यादव अपने CM बनने के सपने देख रहे थे, लेकिन अब कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि CM फेस किसी भी हालत में तेजस्वी को नहीं मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ही महागठबंधन का CM चेहरा तय करेंगे। राजद के नेता और तेजस्वी यादव खुद को CM फेस के तौर पर पेश कर चुके हैं। कांग्रेस अभी तक चुप्पी साधे हुये है और इस दौरान स्पष्ट कर दिया कि CM चेहरा कांग्रेस अध्यक्ष तय करेंगे। बिहार में हाल ही में कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ ने जनता का भरपूर समर्थन हासिल किया। सूत्रों के मुताबिक, इससे उत्साहित कांग्रेस महागठबंधन में 70 सीटों की मांग कर रही है। कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक से पहले पटना पहुंचे कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने महागठबंधन में CM चेहरे को लेकर बयान दिया। उनका कहना है, “इंडिया गठबंधन में CM का चेहरा कांग्रेस अध्यक्ष तय करेंगे।”
इसे भी पढ़े: मस्क ने चौंकाया, इंसान से ज्यादा स्मार्ट होगी AI
इसे भी पढ़े: चाची की मोहब्बत में का’तिल बना भतीजा, मासूम बनी गवाह…
इसे भी पढ़े: ह’त्यारे तक पहुंच नहीं पाई पुलिस, राजधानी में दहशत…
इसे भी पढ़े: कोल इंडिया में नई पहचान, इस रोज से यूनिफॉर्म जरूरी










