Ranchi (Pawan Thakur) : “थैंक्यू पापा, थैंक्यू मम्मी, थैंक्यू प्रिंस चाचू… मुझे इतना सपोर्ट करने के लिए, इतना पढ़ाने के लिए। अब मुझसे नहीं हो पा रहा है।” एक कागज के टुकड़े पर यह चंद लाइनें लिख जवान लड़का सौरभ सुमन ने सुसाइड कर लिया। सौरभ सुमन रांची के प्रतिष्ठित BIT मेसरा का स्टूडेंट था। वह इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन के सेकेंड ईयर में पढ़ता था। वह BIT मेसरा के हॉस्टल नंबर 10 के रूम नंबर 391 में रहता था। उसकी डेड बॉडी आज उसके रूम में पंखे पर फंदे के सहारे लटकती हालत में मिली। फैली खबर के बाद पूरे कैंपस में सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई। मेसरा थानेदार सुमित कुमार अपनी टीम के साथ स्पॉट पर पहुंचे। सौरभ की डेड बॉडी को फंदे से नीचे उतारा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया। रूम से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है।
सौरभ सुमन जमशेदपुर के टेल्को का रहने वाला था। सौरभ के कुछ दोस्तों ने हौले से बताया कि बीते सेमेस्टर में उसे दो-तीन सब्जेक्ट में बैक लग गया था। वह टेंशन में रहता था। दोस्तों से कहा करता था कि काफी प्रेशर है, अब उससे नहीं हो पा रहा है। वह खुद को मिटा लेगा। सौरभ के घरवाले जमशेदपुर से रांची के लिए निकल चुके थे। पुलिस उनके परिवार के आने का इंतजार कर रही थी।
इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : स्कूल छूटते ही बच्ची झूठी कहानी गढ़ गई, पुलिस का माथा ठनका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : टीम से ज्यादा खेल को बेहतर मानना महत्वपूर्ण : कप्तान सविता
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “सर-सर, बचा लीजिए… गोली मा*र भाग गया”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘ए राजा! तुम कहां हो, तेरी मां पुकार रही है’… देखिये रूह कंपाने वाला वीडियो








