पांच दिन से धनबाद के कई हिस्सों में जलापूर्ति ठप, जनप्रतिनिधियों ने साधी चुप्पी

Date:

spot_img

भूली पंप घर के ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी गड़बड़ी, स्थिति जस की तस 

धनबादअवर प्रमंडल जलापूर्ति कुसुंडा (माडा) के भूली, कुर्मीडीह गाेधर, बसेरिया और निचीतपुर इत्यादि क्षेत्र में पिछले पांच दिन से पानी नहीं है। लोग हैरान-परेशान हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जलापूर्ति एजेंसी माडा भी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। सांसद-विधायकों ने भी चुप्पी साध रखी है। इससे आम लोग अंदर ही अंदर उबल रहे हैं।

दरअसल भूली पंपिंग स्टेशन कुसुंडा रेलवे स्टेशन के नजदीक पंप घर का दोनों ट्रांसफॉर्मर जल गया है। रविवार की रात चोर जले हुए ट्रांसफॉर्मर के कुछ पार्ट्स भी चुरा ले गए। इन क्षेत्रों की जलापूर्ति पांच दिनों से बंद है। जिससे लोगों को दिक्कत के साथ माडा के राजस्व की क्षति भी हो रही है। इस क्षेत्र के माडा कर्मचारियों ने विभाग को जानकारी भी दी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। स्थिति जस की तस बनी हुई है। एक माह पहले भूली पंप घर के ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण पुटकी पंप हाउस से 315 केवीए का पुराना ट्रांसफार्मर ले जाकर लगाया गया था, जो जल गया।

माडा संघ के मो. असलम ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी वाले ट्रांसफार्मर को जलापूर्ति के महत्वपूर्ण कार्य को देखते हुए यदि इसकी मरम्मत करा ली गई होती तो आज सभी क्षेत्रों के लोगों को पेयजल आपूर्ति एवं माडा को राजस्व की क्षति नहीं होती। आज दोपहर बाद निचितपुर से ट्रांसफार्मर ले आकर भूली पंपिंग स्टेशन कुसुंडा रेलवे स्टेशन पंप घर में लगाने का कार्य किया जाएगा। संभवत तीन दिनों का और समय लग सकता है।

इसे भी पढे :टेरर फंडिंग मामला : 2 अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज

इसे भी पढे : टाटीसिलवे में हत्या या आत्महत्या, राज खोलेगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूलों में छुट्टी का ऐलान…

Kohramlive : कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग...

पति का हाल देख पत्नी रह-रहकर हो रही बेहोश, बेटे बेसुध…

Bokaro : रोजी-रोटी कमाने तमिलनाडु गये बोकारो के एक...

प्रेमी के जेल जाते ही उसके घर पहुंची प्रेमिका, फिर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Chatra : चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र में प्रेमी...

शिक्षिका के पेट में नवजात की मौ’त मामले में बड़ा एक्शन, सस्पेंड…

Palamu : पलामू में शिक्षिका भारती पाण्डेय से जुड़े...

अगले तीन रोज इन जिलों में भारी बारिश और ठनका का अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय...