टाटीसिलवे में हत्या या आत्महत्या, राज खोलेगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Date:

spot_img

रांची : जयंती ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई… राज खोलेगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट। पुलिस को बेसब्री से है रिपोर्ट का इंतजार। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही तय करेगा पुलिस के अनुसंधान की दशा और दिशा। बीते दिन राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में विवाहिता जयंती देवी का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अब रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना को लेकर मृतका के भाई विवेक कुमार ने थाना में शिकायत दर्ज करायी है।

c=lke
मृतका जयंती का पति अरुण मिश्रा

पत्नी ने की आत्महत्या : मृतका का पति

मामले में मृतका के पति ऑटो ड्राइवर अरूण मिश्रा का कहना है कि उनकी पत्नी ने जिउतिया वाले दिन उन्हें अपने दो बच्चों के साथ बाजार से सामान लाने भेज दिया। खरीदारी कर जब वे वापस घर लोटे तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। कुछ देर इंतजार करने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो फिर दरवाजे को तोड़ दिया गया। अंदर का दृष्य देख अरुण और बच्चे दंग रह गये। अंदर फांसी के फंदे पर जयंती लटकी हुई थी। अरूण के अनुसार आनन-फानन में जयंती को फंदे से नीचे उतार अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में ही जयंती की मौत हो गयी।

पियक्कड़ दामाद ने ले ली बेटी की जान : मृतका की मां 

मृतका जयंती की मां मंजू देवी और दोनों बच्चे

इधर मृतका जयंती की मां मंजू देवी का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। मंजू के अनुसार जयंती का पति एक पियक्कड़ है। उसे नशा करने की आदत है। आये दिन वह शराब पीकर अपने छोटे-छोटे दो बच्चों के सामने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। इस वजह से जयंती हमेशा परेशान रहती थी। इन दोनों के आपसी विवाद का मामला ग्राम प्रधान तक पहुंच गया था।

इसे भी पढ़ें : तेनुघाट डैम का जर्जर और टूटा हुआ रेलिंग हादसे को दे रहा है निमंत्रण

इसे भी पढ़ें : #CM_HemantSoren के मानहानी का मुकदमा स्वीकार, निशिकांत को 22 सितंबर को हाजिर होने का आदेश

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मतदाता सूची होगी सही, तभी मजबूत होगा लोकतंत्र : रानी कुमारी

Ranchi : रांची की समाजसेविका रानी कुमारी ने मतदाताओं...

DC-SSP की निगरानी में उद्घाटन मुकाबला रहा शानदार… देखें वीडियो

Ranchi : रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल...

पूर्व JIO मैनेजर निकला मास्टरमाइंड, 33 कांडों का खुलासा… देखें वीडियो

Ranchi : रांची पुलिस ने मोबाइल टावरों से कीमती...

डूरंड कप के पहले मैच में जमशेदपुर FC का धमाका…

Ranchi : इंडियन ऑयल डूरंड कप 2026 के उद्घाटन...

कारगिल विजय दिवस पर CM हेमंत ने ये किया पोस्ट… देखें

Ranchi : कारगिल विजय दिवस पर CM हेमंत ने...