spot_img

दुकान में भयानक आ’ग, लाखों का नुकसान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Saraikela : खरसावां प्रखंड के बुरूडीह में बीती रात एक दवा डिस्ट्रीब्यूटर की दुकान में भयानक आग लग गई। खबर है कि इस अगलगी में लगभग 20 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर स्थित विशाखा दवा डिस्ट्रीब्यूटर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

दुकान मालिक बलराम दास ने बताया कि रक्षा बंधन के कारण शनिवार सुबह ही वह दुकान बंद कर जमशेदपुर चले गये थे। रविवार सुबह उन्हें स्थानीय लोगों से आग की सूचना मिली। जब तक वह लौटे, तब तक दुकान का सारा सामान जल चुका था। बलराम दास ने बताया कि उन्होंने दो-तीन साल पहले ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन का कारोबार शुरू किया था और इसके लिए बैंक से लोन भी लिया था। आगजनी की इस घटना ने उनका पूरा कारोबार बर्बाद कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर रविवार सुबह खरसावां थानेदार गौरव कुमार ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और जांच शुरू की।

इसे भी पढ़ें : जेल से बाहर आते ही ठोक डाला…

इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर पहुंची जयाप्रदा, क्या बोली… देखें

इसे भी पढ़ें :जन्मदिन के मौके पर CM हेमंत ने किया इतना भावुक पोस्ट, शेयर की यह तस्वीर

इसे भी पढ़ें :CM ने निभाई छठे दिन की परंपरा, इस पर किया विचार-विमर्श

इसे भी पढ़ें :यहां बनेगा झारखंड का सबसे आधुनिक बस टर्मिनल

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...