spot_img
spot_img
spot_img

जन्मदिन के मौके पर CM हेमंत ने किया इतना भावुक पोस्ट, शेयर की यह तस्वीर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत का आज 50वां जन्मदिन है। इस मौके पर PM से लेकर कई दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी है। CM ने सभी के प्रति आभार जताया। वहीं आज के दिन उन्होंने दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बारे में एक बहुत भावुक पोस्ट किया। CM ने लिखा कि “आज बाबा बहुत याद आ रहे हैं। मुझे जीवन देने वाले मेरे जीवनदाता, मेरी जीवन की जड़ें जिनसे जुड़ी हैं, वही मेरे साथ नहीं हैं। बहुत कष्टकारी क्षण है यह। जिनकी मजबूत उंगलियों ने बचपन में मेरे कदमों को थामा, जिनके संघर्ष और लोगों के प्रति जिनके निश्चल प्रेम ने मुझे संवेदनशीलता के साथ जीना सिखाया, हर कठिनाई को सहजता से अवसर में बदलना सिखाया और जब भी राह में अंधेरा हुआ, दीपक बनकर मुझे आगे बढ़ने का रस्ता दिखाया, वह बाबा दिशोम गुरुजी प्रकृति का अंश बनकर सर्वत्र हो गए हैं। आज बाबा भले ही सशरीर साथ नहीं हैं, लेकिन मुझे विश्वास है कि वे सूरज की हर रोशनी में हैं, हर पेड़ की छाया में हैं, हर बहती हवा में हैं, हर नदी की धार में हैं, हर उस अग्नि की लौ में हैं, जिसमें उन्होंने मुझे सत्य, संघर्ष, कभी न झुककर – निडर होकर जन-जन की सेवा करने की शिक्षा दी। मेरे बाबा के आदर्श, विचार और शिक्षा की सीख मेरे लिए सिर्फ पुत्र धर्म नहीं, सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने मुझे अपने लोगों से जुड़ना सिखाया, मुझे बताया कि नेतृत्व का अर्थ शासन नहीं, सेवा होता है। आज जब मैं अपने राज्य की जिम्मेदारी उठाता हूं, तो उनकी बातें, उनकी आंखों का विश्वास, उनकी मेहनत और संघर्ष से सना हुआ चेहरा, लोगों की पीड़ा खत्म करने वाला दृढ़विश्वासी मन, शोषितों-वंचितों और आदिवासी अस्मिता को मुख्यधारा में लाने का संकल्प, मुझे हर निर्णय में मार्गदर्शन देता है। बाबा अब प्रकृति में हैं। अब इस मिट्टी में हैं, हवा में हैं, जंगलों में हैं, नदियों में हैं, पहाड़ों में हैं, गीतों में हैं – उन अनगिनत लोककथाओं की तरह, जो हमेशा अजर-अमर रहती हैं। बाबा मुझे गर्व है कि मैं आपकी संतान हूं, मुझे मान है कि मैं वीर योद्धा दिशोम गुरुजी का अंश हूं। वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें! वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जिंदाबाद! जय झारखण्ड!”

इसे भी पढ़ें : CM ने निभाई छठे दिन की परंपरा, इस पर किया विचार-विमर्श

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिम्स के डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल और...

फर्जी दस्तावेजों के खेल में आया गिरोह का दूसरा मास्टरमाइंड…

Pakur : पाकुड़ में नकली जन्म प्रमाण पत्र, जाति...

जून ने दिया झटका, अब किसानों को जुलाई में आस…

रांची: झारखंड में मॉनसून समय से पहले पहुंच गया,...

झारखंड को मिले 340 नये पहरेदार, महिला शक्ति की दमदार मौजूदगी…

Ranchi : रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 ग्राउंड में...

झारखंड में डूरंड कप को लेकर तैयारी तेज, ये बोले CM हेमंत सोरेन…

Ranchi : राजधानी के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय...