Jamshedpur : रविवार की दोपहर, बॉलीवुड की रूपों की रानी में से एक अभिनेत्री जयाप्रदा जब जमशेदपुर की धरती पर उतरीं, तो मानो शहर में पुरानी फिल्मों की खुशबू तैर गई। रांची से सड़क मार्ग के सफर में, राष्ट्रीय राजमार्ग की हवा और रास्ते के नज़ारे जैसे उनका स्वागत कर रहे थे। होटल वेब इंटरनेशनल में, राजा सिंह और उनके परिवार ने फूलों के गुलदस्तों से उनका अभिनंदन किया। जयाप्रदा ने मुस्कुराते हुये बताया कि यह उनका जमशेदपुर में पहला कदम नहीं, बल्कि पुरानी मोहब्बत का लौटना है। एक समय, जब वह सक्रिय राजनीति में थीं, तब भी वह यहां आ चुकी थीं।
रामपुर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद बनने से लेकर, भाजपा में शामिल होने तक का उनका सफर जितना चर्चा में रहा, उतना ही आज भी उनके व्यक्तित्व की चमक बरकरार है और इस शाम, जमशेदपुर उनके लिए सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि यादों का दर्पण बन गया।
फिल्मी सफर की बात करें, तो उन्होंने अपने समय के लगभग सभी बड़े अभिनेताओं के साथ पर्दा साझा किया। राजेश खन्ना, धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चचन, जितेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती से लेकर सनी देओल और राजेश रोशन तक। अपनी खूबसूरती और अदाकारी से उन्होंने बॉलीवुड को कई यादगार हिट फिल्में दीं।
इसे भी पढ़ें : CM ने निभाई छठे दिन की परंपरा, इस पर किया विचार-विमर्श




