Kohramlive : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और गुजरे 6 दिनों से पाकिस्तान द्वारा लगातार सीजफायर के उल्लंघन के बाद दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) के बीच हॉटलाइन पर बातचीत हुई, जिसमें भारत ने बिना उकसावे के हो रही गोलीबारी पर गंभीर आपत्ति जताई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान को साफ चेतावनी दी है कि इस तरह की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जायेंगी। भारतीय सेना के मुताबिक, अब यह सीजफायर उल्लंघन सिर्फ LOC लाइन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सीमा तक फैल गया है। सैन्य विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तान यह उकसावे की कार्रवाई भारत की आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति से घबराकर कर रहा है। भारतीय सेना पूरी तरह सतर्क है और किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिये तैयार है।
इसे भी पढ़ें :जवान युवक की ह’त्या, सड़क पर झलका गुस्सा
इसे भी पढ़ें :झारखंड में इतनी महंगी हुई बिजली, किन्हें राहत… जानें
इसे भी पढ़ें :मोदी कैबिनेट के तीन अहम फैसले, इनकी हुई मौज… जानें
इसे भी पढ़ें :सीमा बंद, ड्राय फ्रूट्स की तिजारत पर ग्रहण











