spot_img

तेजप्रताप ने मांझी को दी पोल खोलने की धमकी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्‍दुस्‍तानी अवाम मोर्च के प्रमुख जीतनराम मांझी का तेजस्वी यादव के खिलाफ दिए गए हनीमून संबंधी बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने मांझी को बुढ़ापे का ख्याल रखने की बात कहते हुए पोल खोल देने की धमकी तक दे डाली। तेजस्वी यादव से जब मांझी के हनीमून वाले बयान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सवाल टाल दिया। इसके उलट तेजप्रताप ने कहा कि मांझी बगल वाले घर में ही रहते हैं। सब पता है कि कमरे में क्या-क्या करते हैं, हम भी पोल खोल देंगे। मांझी के बेटे का महिला पुलिसकर्मी के साथ लफड़ा हो गया था। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या मांझी  बाहर जाएंगे, तो हनीमून मनाने जाएंगे।

इसे भी पढ़ें :ब्‍लेड से भाई का गला रेतता रहा युवक, बचाने के बजाए वीडियो बनाते रहे लोग

हम का पलटवार

उधर तेजप्रताप के बयान के ‘हम’ के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने पलटवार करते हुए पूछा कि तेजप्रताप बताएं कि किन गंदी हरकतों की वजह से तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को घर से निकाला।

इसे भी पढ़ें :मांडर में नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म, आरोपी गिरफ्तार

क्या है हनीमून विवाद

ज्ञातव्‍य है कि मांझी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को लेकर हनीमून वाला बयान दिया था। मांझी ने कहा था कि जब भी देश या बिहार में किसी प्रकार का संकट आता है, तो ये तीनों नेता हनीमून मनाने चले जाते हैं। मांझी के इसी बयान पर तेजप्रताप यादव ने पलटवार किया है। मांझी ने यह विवादित बयान पटना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिया था।

इसे भी पढ़ें :…और 10 नवजात ने तोड़ा दम, देखते रह गए लोग  

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सब-रजिस्ट्रार ह’त्याकांड में 7 अरेस्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा गांव...

भाजपा ने किया जमशेदपुर बंद का ऐलान…

Ranchi : करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड को...

बेऊर जेल कांड के बाद सरकार सख्त, सभी जेलों के लिए नये नियम लागू

Patna : बेऊर जेल में सामने आई अव्यवस्थाओं के...

बढ़ सकती है परेशानी, रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें बंद… रूट जानें

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1...

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...