तेज प्रताप को Y+ सिक्योरिटी, मची हलचल…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल है, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को केंद्र सरकार ने ‘वाई प्लस श्रेणी’ की सुरक्षा दी है। अब वे CRPF के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। तेज प्रताप, जिन्हें हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निष्कासित किया गया था, अब सीधे गृह मंत्रालय की सुरक्षा सूची में शामिल हैं। आम तौर पर यह सुरक्षा VVIP स्तर की होती है और इसे किसी सामान्य राजनीतिक शख्सियत को मिलना सियासी मायनों में “महत्वपूर्ण संकेत” माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में यह कदम भाजपा के प्रति तेज प्रताप की बढ़ती नजदीकी के रूप में देखा जा रहा है। केंद्र की चुप्पी और राज्य की बेचैनी, दोनों ने इस खबर को और रोचक बना दिया है।

रवि किशन संग दिखे तेज प्रताप 

बस एक दिन पहले की ही बात है, पटना एयरपोर्ट पर तेज प्रताप यादव भाजपा सांसद रवि किशन के साथ दिखाई दिये थे। दोनों की हंसी-मजाक भरी बातचीत और गर्मजोशी भरा आलिंगन अब राजनीतिक विश्लेषकों की “नजर का केंद्र” बन गया है। रवि किशन ने सार्वजनिक रूप से कहा कि “तेज प्रताप दिल वाले इंसान हैं, भोलेनाथ के भक्त हैं। जो सेवा के लिये समर्पित है, भाजपा उसका स्वागत करती है।” तेज प्रताप ने भी सहज भाव से उत्तर दिया कि  “मैंने हमेशा कहा है, जो बेरोजगारी मिटायेगा, मैं उसके साथ रहूंगा।” और बस इन कुछ शब्दों ने बिहार की सियासत में नये समीकरणों की आहट पैदा कर दी है।

इसे भी पढ़ें : सावधान! झारखंड में यहां बन रहा नकली पेट्रोल

इसे भी पढ़ें : चौपारण में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट में जीत पर गूंजा मैदान…

इसे भी पढ़ें : वासेपुर का बादशाह अब आजाद हवा में लेगा सांस… जानें कौन

इसे भी पढ़ें : रामनगरी फिर सजेगी रोशनी से, PM करेंगे 120 फीट ऊंचे…

इसे भी पढ़ें : सावधान! झारखंड में यहां बन रहा नकली पेट्रोल

इसे भी पढ़ें : बालू माफियाओं को तीखी चोट

इसे भी पढ़ें : गुड़ मतलब सर्दियों में सेहत का खजाना, पिंपल्स को बेखटके करें दूर

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...