सावधान! झारखंड में यहां बन रहा नकली पेट्रोल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Godda : गोड्डा की शांत रात अचानक सायरनों की आवाज से गूंज उठी, जब पुलिस ने नकली पेट्रोल से भरे दो टैंकरों को पकड़ लिया। बीती रात पुलिस को खबर मिली कि गोड्डा रजिस्ट्रेशन वाले दो टैंकर एक ट्रक और एक मैजिक में अवैध पेट्रोलनुमा पदार्थ भरकर बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने सिंहवाहिनी पुल के पास बैरियर लगाकर रात भर चेकिंग अभियान शुरू किया। करीब आधी रात, चांदनी चौक की ओर से दो सफेद टैंकर आते दिखे। पुलिस को देखते ही चालक भागने लगे। सशस्त्र बल ने पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों चालक और सवार साथी फरार हो गये। टैंकर की तलाशी लेने पर उनमें से तेज पेट्रोल जैसी गंध आती पाई गई। पहले टैंकर (JH15W-6200) में करीब 6000 लीटर एवं दूसरे ट्रक टैंकर (JH15AA-7678) में करीब 12000 लीटर कुल 18 हजार लीटर नकली पेट्रोल मिले।

जांच से खुलासा हुआ कि नकली पेट्रोल का निर्माण देवडाड़ थाना क्षेत्र के पीपरजोरिया गांव, टेमो टोला में चल रहा है।
पुलिस टीम ने वहां छापा मारकर 10 खाली सेन्टेक्स (2000 लीटर क्षमता वाले), एक नीला ड्रम (20 लीटर अवशेष पेट्रोल), एक सोलर प्लेट और लकड़ी का चौकी बरामद किया। पूरे परिसर में पेट्रोल की गंध और ताजा मिलावट के निशान मौजूद थे। पुलिस इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक के नेतृत्व में पुलिस को ये बड़ी कामयाबी मिली। टीम में SI परवेज अंसारी, विकास गुप्ता, राजेश रंजन, मनोज मंडल, उमेश प्रजापति, सीताराम महतो और दोनों थानों के सशस्त्र बल शामिल थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...