Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के बिरसा खेल मैदान, डुमरी शनिवार को तालियों और जयघोष से गूंज उठा, प्रजाबाद की टीम ने बेलाही की लराही टीम को हराकर नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। यह टूर्नामेंट सांसद खेल महामहोत्सव के तहत आयोजित हुआ, जिसमें रोमांच, संघर्ष और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल और विशिष्ट अतिथि बरही विधायक मनोज कुमार यादव उपस्थित रहे।
फाइनल मुकाबले में प्रजाबाद ने लराही टीम को जबरदस्त खेल कौशल के दम पर पराजित किया। सेमीफाइनल में लराही ने गंगाआहार को और प्रजाबाद ने ओबरा को हराया था। सांसद जायसवाल ने कहा, नमो टूर्नामेंट पूरे लोकसभा क्षेत्र में 21 प्रतियोगिताओं की श्रृंखला का हिस्सा है, जो युवाओं को खेल के माध्यम से अनुशासन और नेतृत्व का संदेश देता है। चौपारण के युवाओं ने जो उत्साह दिखाया, वह झारखंड की नई पहचान बनेगा।
विजेता टीम प्रजाबाद और उपविजेता लराही को सांसद ने नमो ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच का खिताब प्रजाबाद के प्रेम यादव को मिला, जबकि सीरीज में ओबरा के दुर्गेश और लराही के कृष्णा रजक ने भी चमक बिखेरी।
इसे भी पढ़े : इस बार झारखंड स्थापना दिवस को नये मायने देने जा रही सरकार… जानें कैसे
इसे भी पढ़े :वैशाली एक्सप्रेस में मिला 1 करोड़ कैश, किसके पास से… जानें






