- अमरूद के पेड़ के सहारे बने फंदे पर लटकी मिली लाश
Palamu : पलामू के महावीर चौक निवासी सुनील प्रसाद के बेटे प्रज्वल कुमार (16) ने बुधवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों को गुरुवार सुबह अमरूद के पेड़ के सहारे रस्सी से बने फंदे पर नाबालिग की लाश लटकी मिली।
इसे भी पढ़ें : अब घबराने की नहीं जरूरत, सदर में खाली हैं इतने बेड
इस साल मैट्रिक का परीक्षार्थी था प्रज्वल
प्रज्वल इस साल मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था। नाबालिग ने सुसाइड क्यों किया, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। इधर, सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए पीएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात 10 बजे खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए थे। गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे अमरूद के पेड़ में प्रज्वल का शव नायलॉन की रस्सी के सहारे झूलता देखा गया। इस बारे में पुलिस ने अभी कुछ कहने से इनकार किया है।
इसे भी पढ़ें : जब #Ranchi #SSP सुरेंद्र कुमार झा से एक हवलदार ने मांग दिया E-Pass








