spot_img

स्कूल में आंसू गैस का धुआं, मॉक ड्रिल बनी मुसीबत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के राजकीयकृत मध्य विद्यालय, पुलिस लाइन में शनिवार को एक अप्रत्याशित घटना हो गई, जब मॉक ड्रिल के दौरान छोड़े गये आंसू गैस के गोले स्कूल तक पहुंच गये। अचानक स्कूल में धमाके की आवाज हुई और कुछ ही पलों में गैस का धुआं क्लासरूम में फैल गया। गैस की गंध से बच्चों की आंखों में जलन होने लगी। सांस लेने में दिक्कत के कारण कुछ बच्चे बेहोश हो गये। 12 बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 2 बच्चियों को भर्ती करना पड़ा। बाकी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। स्कूल प्रशासन ने तुरंत बच्चों को क्लासरूम से बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाई। रांची के सिटी SP ने मीडिया से कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था, लेकिन तेज हवा के कारण आंसू गैस का धुआं स्कूल तक पहुंच गया।” वहीं, रांची के विधायक सीपी सिंह ने पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाते हुये कहा कि “स्कूलों के पास इस तरह की ड्रिल करना गलत है। इसे आबादी से दूर किया जाना चाहिये।”

इसे भी पढ़ें :गुस्से की आ’ग में ज’ल उठा झिरी चौक

इसे भी पढ़ें :प्यार, धोखा और एक खौफनाक साजिश की कहानी 

इसे भी पढ़ें :सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बढ़ी तनख्वाह…

इसे भी पढ़ें :शुभ संकल्पों का अप्रैल: गृह प्रवेश से मुंडन तक, जानिए सही मुहूर्त…

इसे भी पढ़ें :भयानक भूकंप… देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक-एक कर म’र गये एक ही परिवार के 5 लोग, दहशत…

Palamu : पलामू के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में...

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...