RANCHI : रांची की सरजमीं पर टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया है। भारतीय टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से शिकस्त दी है। रांची में खेले गए दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 279 का लक्ष्य रखा। श्रेयस अय्यर के नाबाद शतक और ईशान किशन के विस्फोटक 93 रनों की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने यह मुकाबला 3 विकेट खोकर जीत लिया। श्रेयस अय्यर ने वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ते हुए नाबाद 113 रनों की पारी खेली। वहीं, संजू सैमसन 30 रन बनाकर नाबाद रहे। तीन मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है। आखिरी और निर्णायक मुकाबला 11 अक्टूबर को खेला जाएगा।
श्रेयस और सैमसन के बीच चौथे विकेट के लिए 69 गेंदों पर 73 रन की नाबाद साझेदारी हुई। साउथ अफ्रीका के लिए बीजॉन फॉर्टेन, वेन पॉर्नेल और कगिसाे रबाडा ने एक-एक विकट चटकाए।
इससे पहले, एडेन मारक्रम (79) और रीजा हेंड्रिक्स (74) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट पर 278 रन बनाए। हेंड्रिक्स ने 76 गेंद की पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया जबकि मारक्रम ने 89 गेंद की पारी के दौरान सात चौके और एक छक्का जड़ा। शानदार लय में चल रहे डेविड मलान 34 गेंद में 35 रन पर नाबाद रहे।
भारतीय गेंदबाजों ने मैच के शुरुआती और आखिरी ओवरों में शानदार गेंदबाजी की जिसमें मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। सिराज ने 10 ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वॉशिंगटन सुंदर (60 रन पर एक विकेट), अपना डेब्यू कर रहे शाहबाज अहमद (54 रन पर एक विकेट), कुलदीप यादव (49 रन पर एक विकेट) और शारदुल ठाकुर (36 रन पर एक विकेट) ने भी एक-एक विकेट लिए।
Series leveled 1️⃣-1️⃣ 👏🏻👏🏻
A magnificent run-chase by #TeamIndia against South Africa to register a victory by 7️⃣ wickets in Ranchi! 🙌🏻
Scorecard ▶️ https://t.co/6pFItKAJW7 #INDvSA | @mastercardindia pic.twitter.com/cLmQuN9itg
— BCCI (@BCCI) October 9, 2022
💯 for @ShreyasIyer15 – his second ODI ton! 🙌 🙌
The #TeamIndia vice-captain has been sensational in the chase. 💪 💪
Follow the match ▶️ https://t.co/6pFItKAJW7 #INDvSA pic.twitter.com/oTsx3OtJr2
— BCCI (@BCCI) October 9, 2022
इसे भी पढ़ें :शुरू हुआ फुटबॉल का महाकुंभ ISL, टूर्नामेंट से पहले नीता अंबानी ने फैंस में भरा जोश
इसे भी पढ़ें : दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर ने रांची के इस होटल में किया डिनर
इसे भी पढ़ें :धोनी IPL 2023 में खेलेंगे या नहीं, खुद किया खुलासा… देखें
इसे भी पढ़ें :शानदार प्रदर्शन : T20 महिला एशिया कप में इंडिया ने बांग्लादेश को चटाई धूल
इसे भी पढ़ें :Under-17 FIFA World Cup Football में झारखंड की बेटियां करेंगी देश को रिप्रजेंट















