Ranchi : बीती रात सैनिक बाजार स्थित करीम रेस्टोरेंट में दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर ने डिनर का लुफ्त उठाया। समाजसेवी आरसी आलम पप्पू की अगुवाई में दोनों क्रिकेटर करीम रेस्टोरेंट पहुंचे। अचानक अपने बीच इन दिग्गज क्रिकेटरों को देख रेस्टोरेंट में पहले से मौजूद ग्राहक अवाक रह गये। उन्होंने इन खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शमशेर आलम और होटल के संचालक मो जमाल ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इस दरम्यान मौके पर कंप्यूटर व्यवसाई सरफे आलम और मेहर भाई मौजूद थे।

मेहमानों ने डिनर में मटन बड़ा, मटन बिरयानी, मटन कोरमा और चिकन रेशमी कबाब का स्वाद चखा और जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने आवभगत से भाव विभोर हो गये। उन्होंने कहा कि आरसी आलम पप्पू के रूप में ऐसा दोस्त मिला है, जिसे मैं जीवन भर नहीं भूल पाऊंगा।


खाना खाने के बाद क्रिकेटरों ने आलम परिवार के सदस्यों के साथ रेस्टोरेंट सहित सैनिक बाजार परिसर का भ्रमण भी किया। सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर ने आलम परिवार की तीन छोटी बेटियों अलीना, आलिया और साफिया को अपने साथ बैठाकर खाना खिलाया। होटल संचालक मोहम्मद जमाल ने अतिथियों को रेस्टोरेंट के चप्पे-चप्पे से वाकिफ कराया। सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर ने होटल की व्यवस्था और रखरखाव की जमकर तारीफ की।

इसे भी पढ़ें : सगाई से लौटते-लौटते चल बसी दो बहनें… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : छात्र को नदी में डूबता देख दोस्त ने लगाई छलांग, देखें फिर क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : साउथ अफ्रीका ने भारत को जीत के लिए 279 रनों का दिया टारगेट
इसे भी पढ़ें : धोनी IPL 2023 में खेलेंगे या नहीं, खुद किया खुलासा… देखें
इसे भी पढ़ें : फेसबुकिया प्यार Kolkata के बाजार तक, पुलिस से बोली- लाज बचा लें सर
इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ से उखाड़ फेंका नक्सलियों का खूंटा, देखें गजब का यह सीन….
इसे भी पढ़ें : मां और बेटे को इस हाल में देख दंग रह गये लोग…देखें








