spot_img

Under-17 FIFA World Cup Football में झारखंड की बेटियां करेंगी देश को रिप्रजेंट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पहली बार फीफा 17 विश्व कप फुटबॉल टीम का बतौर कैप्टन नेतृत्व करेगी अस्टम उरांव

RANCHI : आखिरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शिता और प्रयास रंग लाया। भारतीय फुटबॉल संघ ने अंतिम रूप से चयनित भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में झारखंड की अस्टम उरांव, नीतू लिंडा, अंजली मुंडा, अनिता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी एवं सुधा अंकिता तिर्की को शामिल किया गया है। अस्टम उरांव और सुधा अंकिता तिर्की गुमला से हैं,जबकि नीतू लिंडा, अनिता कुमारी एवं अंजली मुंडा रांची से हैं और पूर्णिमा कुमारी सिमडेगा से हैं। पहली बार फीफा 17 विश्व कप फुटबॉल टीम का बतौर कैप्टन नेतृत्व झारखंड की खिलाड़ी अस्टम उरांव करेंगी।

मुख्यमंत्री ने इस तरह किया था खिलाड़ियों को प्रोत्साहित

वर्ष 2020 में लॉकडॉन के दौरान जब पूरा देश बंद था। उस दौरान 2021 में होने वाले फीफा अंडर-17 के लिए भारतीय टीम में चयनित झारखंड की खिलाड़ियों को गोवा से वापस झारखंड लौटना पड़ा था। अधिकतर खिलाडियों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण तैयारी और खानपान में असर पड़ रहा था। मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने सबसे पहले  फीफा प्रतियोगिता के लिए चयनित राज्य की खिलाडियों की ट्रेनिंग की व्यवस्था का निर्देश खेल विभाग को दिया। इसके बाद सभी खिलाड़ियों को रांची लाकर मेडिकल सुविधा दिला कर राजकीय अतिथि शाला में रखा गया।

इस तरह बेटियों ने बढ़ाया राज्य का मान

राष्ट्रीय टीम के मेन्यू के अनुरूप उनके लिए खाने की व्यवस्था और कैंप हेतु मोराबादी फुटबॉल स्टेडियम में ग्राउंड एवं दो कोच की व्यवस्था की गई। इसके बाद फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के विश्वस्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा जमशेदपुर में मुख्यमंत्री के निर्देश पर सुनिश्चित की गई। वहां 10 माह तक भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया था। टीम के लिए रहने की व्यवस्था, ग्राउन्ड, स्विमिंग पूल, जिम सहित यात्रा हेतु बस की सुविधा पूरे 10 माह के लिए सुनिश्चित की गई थी। भारतीय टीम में शामिल झारखंड की उन्हीं बेटियों ने आज राज्य का मान बढ़ाया। ये बेटियां झारखण्ड का गौरव हैं। इन बेटियों ने संक्रमण के दौर में जबरदस्त साहस और धैर्य दिखाया। अब ये देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

यूनिसेफ ने चैंपियन आफ चेंज फॉर चाइल्ड राइट्स के रूप में सहयोग किया

चयनित इन बेटियों को सहयोग प्रदान करने के लिए खेल विभाग की ओर से फुटबॉल किट एवं यूनिसेफ की ओर टी-शर्ट्स प्रदान किया गया था। यूनिसेफ ने चैंपियन आफ चेंज फॉर चाइल्ड राइट्स के रूप में चयनित खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा था। यूनिसेफ इन्हें बाल अधिकारों, किशोर-किशोरियों के मुद्दों, समुचित पोषण की आवश्यकता, माहवारी, स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक परामर्श आदि मुद्दों पर सरकार को दिए जाने वाले तकनीकी सहयोग के रूप में प्रशिक्षित किया था।

‘फीफा अंडर -17 महिला फुटबॉल विश्वकप के लिए भारतीय टीम में चयनित सभी खिलाड़ियों को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार। टीम में चुने गए झारखण्ड की बेटियों को भी हार्दिक शुभकामनाएं। लगभग 2 वर्षों तक जमशेदपुर में अंडर -17 टीम को प्रशिक्षण का आयोजन सार्थक हुआ। पूरी टीम को पुनः शुभकामनाएं और जोहार।’

इसे भी पढ़ें : सनकी शख्स का थाईलैंड में कोहराम, पत्नी बच्चे सहित 34 को भून खुद को भी मिटा डाला

इसे भी पढ़ें :विसर्जन के दौरान मची चीख पुकार, देखें…

इसे भी पढ़ें :PM मोदी ने विजयादशमी पर हिमाचल के लोगों को दी बड़ी सौगात, एम्स का किया लोकार्पण

इसे भी पढ़ें :चारों धामों के कपाट बंद करने का ऐलान, जानिए Date

इसे भी पढ़ें :रामगढ़ में बड़ा हादसा, काल के गाल में समा गये 5 लोग

इसे भी पढ़ें :सीवर टैंक साफ करने के दौरान दम घुटने से 4 सफाई कर्मियों की गई जान

इसे भी पढ़ें :लव मैरिज करने वाली पूजा के साथ हो गया भयानक कांड… देखें

इसे भी पढ़ें :हे भगवान, ऐसा दिन कभी ना दिखाना…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप बने दूल्हा…

UP : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने...