spot_img

शुरू हुआ फुटबॉल का महाकुंभ ISL, टूर्नामेंट से पहले नीता अंबानी ने फैंस में भरा जोश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • इस साल का आईएसएल कुछ खास है। इसमें दस टीमों के बीच कुल 117 मैच खेले जाएंगे।
  • नये सीजन के पहले मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स और ईस्ट बंगाल एफसी की भिड़ंत।

Kohramlive Desk : भारत में फुटबॉल को एक नई पहचान दिलवाने में इंडियन सुपर लीग यानी ISL का बड़ा योगदान रहा है। ISL के 2022-2023 सीजन का शुरुआत 7 अक्टूबर से हो चुकी है। पिछले कुछ वर्षों में आईएसएल ने एक अलग पहचान बनाई है। भारत में आईपीएल के बाद आईएसएल सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग है।2022-23 हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का आगाज 7 अक्टूबर को कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पिछले सीजन के उपविजेता केरला ब्लास्टर्स और ईस्ट बंगाल एफसी के बीच मैच से हुआ। 2022-23 सीजन खास होगा, क्योंकि दो सीजन के अंतराल के बाद टीमें अपने 12th मैन यानी दर्शकों का स्टेडियम में स्वागत करेंगी। पिछले दो सालों से कोरोना महामारी की वजह से आईएसएल का आयोजन बिना दर्शकों के किया गया था।

आईएसएल को लेकर फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने कहा कि हीरो इंडियन सुपर लीग का आगामी सीजन लीग और भारतीय फुटबॉल के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा।उन्होंने कहा कि, “भारत की फुटबॉल यात्रा खूबसूरत खेल की भावना का प्रमाण रही है। स्टेडियम में फैंस की वापसी और एक नए फुटबॉल कैलेंडर के साथ, आगामी आईसीएल सीजन के लिए जबरदस्त उत्साह है। फैंस फुटबॉल के दिल और जान हैं और हम उन्हें फिर से अपनी टीमों के लिए चीयर करते देखेंगे। पिछले कुछ वर्षों में, महामारी की चुनौतियों के बावजूद, आईएसएल ने युवा प्रतिभाओं और फैंस को डिजिटल जुड़ाव के लिए एक ठोस मंच प्रदान किया है।”

इस सीजन में हीरो आईएसएल फैंस के लिए कई नई चीजें ला रहा है। जिसमें वह फैंस को कई तरह की सुविधाएं देगा। इस साल के आईएसएल में वीकेंड पर ज्यादा मैच करवाए जाएंगे। जिससे ज्यादा से ज्यादा फैंस को फुटबॉल से जोड़ा जा सके। इस साल से आईएसएल सीजन में कुल 117 मैच खेले जाएंगे। आईएसएल इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब कोई सीजन पांच महीनों तक चलेगा। इस सीजन में कुल 11 टीम हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को 20 मैच खेलने हैं (10 मैच घर पर और 10 मैच बाहर)।

इंडियन सुपर लीग के महत्वपूर्ण तारीख 

अक्टूबर 7, 2022: पहला मैच
फरवरी 23 और फरवरी 26, 2022: लीग स्टेज का अंतिम मैच
मार्च 2023: प्लेऑफ, सेमिफिनल और फाइनल।

इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका की एक झलक पाने को बेकरार हुए रांची के लोग

इसे भी पढ़ें :IND vs SA मैच की बिक रही टिकटें, कब, कहां और कितने में मिलेगी… देखें यहां

इसे भी पढ़ें :Under-17 FIFA World Cup Football में झारखंड की बेटियां करेंगी देश को रिप्रजेंट

इसे भी पढ़ें :T20 World Cup 2022 की प्राइज मनी की ICC ने की घोषणा

इसे भी पढ़ें : चार जानलेवा कफ सिरप को लेकर झारखंड औषधि निदेशालय अलर्ट, जारी की स्‍पेशल गाइडलाइंस

इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका की एक झलक पाने को बेकरार हुए रांची के लोग

इसे भी पढ़ें : भक्ति में शक्ति झलका गया रावण दहन… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : नोबेल शांति पुरस्कार 2022 का हो गया ऐलान, जानिए इस बार किसको मिला यह सम्मान

इसे भी पढ़ें : इस राज्य में बंद होने वाली है Ola-Uber और Rapido सर्विस, यह है कारण

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इसी महीने दूल्हा बनेंगे ये दिग्गज क्रिकेटर, दुल्हनिया कौन… जानें

Bihar : भारतीय टीम का भरोसेमंद तेज गेंदबाज आकाशदीप...

फ्लाइट में बिगड़ी तबीयत, दिग्गज कोच का निधन…

Kohramlive : भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए शुक्रवार का...

T20 World Cup का महासंग्राम, इस रोज भिड़ेंगे भारत-पाक…

Kohramlive : महिला क्रिकेट के सबसे बड़े मंच ICC...

जापान से भारत लाये गोल्ड, रांची एयरपोर्ट का गजब नजारा… देखें

Ranchi : रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट मंगलवार को...

भारत की ऐतिहासिक जीत, डेब्यू स्टार मानव सुथार ने लूटी महफिल…

New Delhi : भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले...