spot_img

रांची वनडे में टीम इंडिया का धमाल, दे डाला इतने रनों का टारगेट…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे पहले वनडे में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन ठोक डाले। टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को बैटिंग का न्योता दिया था, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने जोरदार प्रदर्शन कर बड़ा स्कोर खड़ा किया। ओपनर यशस्वी जायसवाल (18) पर  जल्दी आउट हुये, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर भारतीय पारी को मजबूत किया। दोनों ने 109 गेंदों में 136 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। रोहित शर्मा 57 रन बनाये, उन्हें मार्को जानसेन ने LBW आउट किया। विराट कोहली आज पूरी लय में नजर आये और 102 गेंदों में शतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का 52वां शतक है। इसी के साथ विराट एक ही फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले विश्व के नंबर–1 बल्लेबाज़ बन गये। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 51 शतकों को पछाड़ दिया। मिडिल ऑर्डर में रुतुराज गायकवाड़ (8) और वॉशिंगटन सुंदर (13) जल्दी आउट हुये लेकिन आखिर में रविंद्र जडेजा और कप्तान केएल राहुल ने पारी को मजबूती दी। दोनों ने मिलकर भारत का स्कोर 320 के पार पहुंचाया और टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

इसे भी पढ़े : JSCA में कोहली का धमाका, वीडियो हो रहा वायरल… देखें

इसे भी पढ़े : रांची में क्रिकेट का महासंग्राम, टॉस जीतकर किसने चुनी बॉलिंग… जानें

इसे भी पढ़ें :

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

घर में लगा है जेड प्लांट, खुशियों की राह के लिये ये दिशा खास…

Kohramlilve : घर में हरियाली हो तो माहौल भी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

घर में लगा है जेड प्लांट, खुशियों की राह के लिये ये दिशा खास…

Kohramlilve : घर में हरियाली हो तो माहौल भी...