spot_img

JSCA में कोहली का धमाका, वीडियो हो रहा वायरल… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने फिर साबित कर दिया कि वह बड़े मौकों के बादशाह हैं। लय में नजर आये कोहली ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और 102 गेंदों में अपना 52वां वनडे और करियर का 83वां अंतरराष्ट्रीय शतक ठोक डाला। मैच के दौरान एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर कोहली के पैरों में गिर पड़ा, लेकिन ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत उसे बाहर ले जाकर स्थिति संभाल ली। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कोहली ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 109 गेंदों में 136 रन की बेहतरीन साझेदारी की। रोहित भी तूफानी अंदाज में खेले—51 गेंदों पर 57 रन—लेकिन मार्को यानसेन ने उन्हें LBW कर यह साझेदारी तोड़ी।

सचिन का रिकॉर्ड भी पीछे छूटा

कोहली अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी एक प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 51 टेस्ट शतकों को पीछे छोड़ दिया है। वनडे में तो कोहली पहले ही सचिन के 49 शतकों को पार कर चुके हैं। यह उपलब्धि उन्होंने सिर्फ 294 पारियों में हासिल की। एक बार फिर कोहली ने दिखा दिया कि जब वह फॉर्म में हों, तो रिकॉर्ड खुद-ब-खुद टूटते चले जाते हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC ने दिये दो और मौके… देखें वीडियो

Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष...

कल भारी बारिश, स्कूल-आंगनबाड़ी सब बंद…

Kohramlive : लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग...

डोरंडा में नवविवाहिता की मौ’त, सनसनी

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में...