टीम इंडिया ने अपने नाम की सीरीज…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज को टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने रविवार को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 99 रन से जीत लिया। बारिश होने की वजह से डकवर्थ लुईस नियम को अपनाया। सीरीज में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से इस साल वनडे सीरीज में मिली हार का बदला भी ले लिया। मौजूदा सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच राजकोट में मंगलवार यानी 27 सितंबर को खेला जायेगा।

213 रन पर सिमटी कंगारू टीम

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 399 रन बनाये। बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस नियम से 33 ओवर में 317 रन का लक्ष्य मिला। कंगारू टीम 28.2 ओवर में 213 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में अपना उच्चतम स्कोर बनाया। भारत के लिए शुभमन गिल ने 97 गेंदों में 104 रन, श्रेयस अय्यर ने 90 गेंदों में 105 रन और कप्तान केएल राहुल ने 38 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। वहीं, आखिर में इंदौर में सूर्यकुमार यादव का तूफान देखने को मिला। उन्होंने 37 गेंदों में 6 चौके और छह छक्के की मदद से 72 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, रवींद्र जडेजा 13 रन  बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच 24 गेंदों में 44 रन की साझेदारी हुई। आखिरी पांच ओवर में भारत ने 54 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरन ग्रीन ने दो विकेट लिये। वहीं, जोश हेजलवुड, शॉन एबॉट और एडम जैम्पा को एक-एक विकेट मिला।

अश्विन और जडेजा ने बरपाया कहर

ऑस्ट्रेलिया के लिए सीन एबॉट ने 54 और डेविड वॉर्नर ने 53 रन बनााए। मार्नश लाबुशेन ने 27 और जोश हेजलवुड ने 23 रन बनाये। कैमरन ग्रीन ने 19 रन और एलेक्स कैरी ने 14 रन बनाये। मैथ्यू शॉर्ट नौ, जोश इंग्लिश छह और एडम जम्पा पांच रन बनाकर आउट हुये। कप्तान स्टीव स्मिथ खाता नहीं खोल सके। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने कातिलाना गेंदबाजी की। दोनों ने तीन-तीन विकेट लिये। प्रसिद्ध कृष्णा को दो और मोहम्मद शमी को एक सफलता मिली।

इसे भी पढ़ें :केरल में खाते से उड़ाये 1 करोड़ 12 लाख, धराये रांची में… जानें

इसे भी पढ़ें :जानबूझकर कर्ज न चुकाने वाले को अब बड़ी ‘सजा’… जानें

इसे भी पढ़ें :अजनबी शहर में मुलाकात, कयामत बनी, मशहूर एक्टर्स परिणीति बनीं दुल्हन…

इसे भी पढ़ें :रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को मिला ग्रीन सिग्नल, 27 सितंबर से…

इसे भी पढ़ें :केवल यह फार्मुला अपना बचा जा सकता है हार्ट अटैक से… जानें

इसे भी पढ़ें :4 घंटे की बारिश में बाढ़ जैसे हालात, मौके पर NDRF और SDRF तैनात…

इसे भी पढ़ें :भारत ने जीता मैच, पांच विकेट से हारा ऑस्ट्रेलिया…

इसे भी पढ़ें :MP से चांडिल जा रहा ट्रक पलामू में जब्त… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :न्यायाधीश देव का निधन न्यायिक जगत में अपूरणीय क्षति : CM

इसे भी पढ़ें :रांची एयरपोर्ट पर मची खलबली…

इसे भी पढ़ें :Apple store के बाहर लगी लंबी लाइनें…

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग के दामोडीह में मची चीख-पुकार…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...