spot_img
spot_img
spot_img

Asia Cup 2022 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, विराट की हुई एंट्री, बुमराह हुए बाहर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : BCCI ने सोमवार को Asia Cup 2022 के लिए 15 सदस्यीय Team India की घोषणा की है। मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति की सोमवार को मुंबई में हुई बैठक के बाद 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड को अंतिम रूप दिया गया। Team India में विराट कोहली और उप-कप्तान केएल राहुल की वापसी हुई है। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के चलते टीम का पार्ट नहीं हैं। 27 अगस्त से 11 सितंबर तक होने वाले यूएई में होने वाले एशिया कप 2022 में छह टीमें भाग लेंने जा रही हैं। श्रीलंका, गत चैम्पियन भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। वहीं क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के बाद छठी और अंतिम टीम का निर्णय होगा। छह टीमों का क्वालिफाइंग टूर्नामेंट 20 अगस्त से शुरू होगा जिसमें जिसमें हॉन्गकॉन्ग, कुवैत, सिंगापुर और यूएई हैं।

Asia Cup 2022 के लिए Team India

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

BCCI ने एक अन्य ट्वीट में कहा

‘जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। वे वर्तमान में बेंगलुरु में स्थित एनसीए में रिहैब कर रहे हैं। तीन खिलाड़ियों श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर को स्टैंडबाय के रूप में नामित किया गया है।’

इसे भी पढ़ें : यादगार होगा झारखंड जनजातीय महोत्सव, सुनें क्या बोले हुक्मरान… (Video)

इसे भी पढ़ें : गुंडई करने वाले त्यागी के घर चला बुलडोजर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : साली की शादी रुकवाने के लिए 150 फुट टावर पर चढ़ गया जीजा, फिर देखें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी, खोजी कुत्ते बुलाये गये, देखें….

इसे भी पढ़ें : यहां के सेंट्रल जेल से मिले 19 मोबाइल, ऐसी जगह छिपाए गए थे फोन कि देख चकरा गया माथा

इसे भी पढ़ें : अपराधियों के पास पहुंच रहा आपका SIM Card, बरतें ये सावधानियां

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...

चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक...

झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें

Kohramlive : चश्मा आज सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लाखों...