spot_img
spot_img

अपराधियों के पास पहुंच रहा आपका SIM Card, बरतें ये सावधानियां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मोबाइल फोन आने से आपको सहुलियत मिली है, दसरी तरफ आपके लिए परेशानी का भी कारण बन रहा हैं। सोचिए, क्‍या हो अगर आपके नाम की SIM Card की कुख्‍यात अपराधी के हाथ लग जाए और उसका इस्‍तेमाल गंभीर अपराधों में किया जाने लगे।

झारखंड पुलिस ने ऐसे ही मामले भंडाफोड़ किया है, जहां भोले-भाले ग्रामीणों के नाम पर सिम कार्ड इश्‍यू कराकर उसे अपराधियों के हाथ पहुंचाया जा रहा है। पुलिस से बचने और क्राइम करने के लिए अपराधी अक्‍सर फर्जी सिम का सहारा लेते हैं. लेकिन, आपने सोचा है कि यह फर्जी सिम दरअसल होती किसकी है। इसे किसी अन्‍य व्‍यक्ति के नाम पर जारी करा के अपराधियों तक पहुंचाया जाता है.

कैसे होता है फर्जीवाड़ा

झारखंड पुलिस के अनुसार, मोबाइल सिम को लेकर फर्जीवाड़ा करने वाले लोग गांवों में जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं का झांसा देते हैं और उनसे आधार की डिटेल लेकर सिम खरीद लेते हैं. फिर इस सिम को पैसे लेकर अपराधारियों को बेच दिया जाता है। दूसरा तरीका ये है कि जब आप दुकान या स्‍टोर पर सिम खरीदने जाते हैं तो दुकानदार आपके आधार पर एक सिम एक्टिवेट करके आपको दे देता है, जबकि दो तीन और सिम एक्टिवेट करके अपराधियों या धोखाधड़ी करने वालों को बेच देता है।

SIM Card खरीदते समय क्‍या सावधानी बरतें

  • दुकानदार या स्‍टोर संचालक को नए सिम के लिए जो भी डॉक्‍यूमेंट दें, उसके नीचे उद्देश्‍य लिखकर साइन कर दें. मसलन, वह डॉक्‍यूमेंट सिम खरीदने में इस्‍तेमाल हो रहा, ऐसा लिखकर अपना साइन बना दें. इससे डॉक्‍यूमेंट का दूसरा इस्‍तेमाल नहीं हो सकेगा।
  • सिम कार्ड को हमेशा पैकेट बंद ही खरीदें और पहले से एक्टिवेट सिम को खरीदने से बचें. अपने सिम का कस्‍टमर केयर से वेरिफिकेशन जरूर कराएं।
  • डॉक्‍यूमेंट में लगी फोटो पर क्रॉस करते अपना साइन जरूर बनाएं, ताकि उसका दूसरा कोई इस्‍तेमाल न कर सके।

क्‍या कहता है ट्राई का नियम

  • भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नियमानुसार, एक व्‍यक्ति के आधार पर अधिकतम 9 सिम ही जारी की जा सकती है।
  • बिना वेरिफिकेशन कराए जारी किए गए सिम को तत्‍काल बंद कर दिया जाएगा।
  • एक आधार पर 9 सिम से ज्‍यादा जारी होते हैं तो 30 दिन में आउटगोइंग और 45 दिन में इनकमिंग कॉल बंद हो जाएगी, जबकि 60 दिन में सिम पूरी तरह डिएक्टिवेट हो जाएगा।

ऐसे चेक करें आपके नाम पर हैं कितने SIM Card

  • सबसे पहले डॉट की ऑफिशियल साइट tafcop.dgtelecom.gov.in पर जाएं।
  • होम स्‍क्रीन पर अपना मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी रिक्‍वेस्‍ट पर क्लिक करें।
  • मोबाइल पर आए ओटीपी को डालकर वैलिटेड पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्‍क्रीन पर आपके आधार कार्ड से लिए गए सभी सिम के नंबर दिखने लगेंगे।

इसे भी पढ़ें :25 लाख तिरंगा बांटेगी दिल्ली सरकार

इसे भी पढ़ें :लड़की के वीडियो ने खोला OYO होटल के रूम नंबर 120 का राज… देखें

इसे भी पढ़ें :NIA के हत्थे चढ़ा दाऊद इब्राहिम का बेहद करीबी सलीम फ्रूट, करने वाला था बड़का कांड

इसे भी पढ़ें :पढ़ी-लिखी मंजू का खेत जोतना बन गया अपशगुन, मिली सजा, ठोका जुर्माना

इसे भी पढ़ें :दूर कर लें कंफ्यूजन, कब है रक्षाबंधन? 11 या 12 अगस्त को

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।

Digital World : अपडेट के नाम पर साइबर क्रिमिनलों का बड़ा जाल, जानें….

डिजिटल दुनिया(Digital World) जितनी आसान हो गई है, खतरे भी उतनी ही तेजी से बढ़े हैं, अब एक नया साइबर स्कैम सामने आया है, जो खास तौर पर स्मार्टफोन यूजर्स को निशाना बना रहा है।