- पूर्व सीएस डॉ एसपी शर्मा और प्रभारी सीएस डॉ एसके सिंह ने किया उद्घाटन
- 15 नवंबर से 15 जनवरी 2021 तक चलेगा अभियान
लातेहार : लातेहार सदर अस्पताल में TB हारेगा, देश जीतेगा कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम दो महीने यानी 15 जनवरी तक चलेगा। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पूर्व सीएस डॉ एसपी शर्मा और प्रभारी सीएस डॉ एसके सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सीएस डॉ एसपी शर्मा ने कहा कि जागरुकता ही रोगों की पहल दवा है।
TB रोग के प्रति जागरूकता जरूरी
उन्होंने कहा कि 15 नवंबर से 15 जनवरी 2021 तक टीबी हारेगा, देश जीतेगा के तहत पूरे जिले में चलने वाले अभियान का आरंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य जिले को पूर्ण रूप से टीबी मुक्त करना है। प्रभारी सीएस डॉ एसके सिंह ने कहा कि टीबी रोग के प्रति जागरुकता जरूरी है।
इसे भी पढ़ें : 20 साल का Jharkhand , पर ‘विकास’ अबतक पालने में
उन्होंने कहा कि टीबी हारेगा, देश जीतेगा कार्यक्रम के तहत टीबी मरीजों को खोजना, उनका समुचित इलाज कर टीबी रोगों से मुक्ति दिलाना और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मरीजों को दी जाने वाली सुविधा को दिलाना है। उन्होंने दो माह तक चलने वाले इस अभियान की सफलता के लिए ईमानदारी से काम करने की अपील की।
कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए
जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ शोभना टोपनो ने टीबी रोग संबंधित और इसके इलाज के बारे महत्वपूर्ण बातों को बताया। इस मौके पर सेवानिवृत्त डॉ लक्ष्मण प्रसाद, डॉ जमील, डॉ नीलमणि कुमार, अनूप मिंज, विनय कुमार बादल, प्रबीर कुमार सिंह, अमरेन्द्र कुमार, किरण लकड़ा समेत स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : लोहरदगा के Chariya हत्याकांड में पांच गिरफ्तार, भेजे गए जेल






