spot_img

31 अगस्‍त को लांच होगी Tata Tigor EV, जानें खासियत और कीमत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : देश की टॉप वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अपनी नई Tata Tigor EV को 31 अगस्त को लांच करेगी। कंपनी के अनुसार, इस कार में में भारत में इलेक्ट्रिक वाहन आंदोलन को जन-जन तक ले जाने की क्षमता है। जो खरीदार बैटरी से चलने वाली यात्री कारों को खरीदने के इच्छुक हैं, उनके लिए यह कार अट्रैक्टिव ऑप्‍शन बन सकती है। कंपनी ने नई टाटा टिगोर ईवी की बुकिंग शुरू कर दी है। इस समय टाटा टिगोर ईवी की टाटा की डीलरशिप पर 21,000 रुपये की टोकन राशि पर प्री-बुकिंग हो रही है।

 72V AC इंडक्शन-टाइप मोटर से कहीं ज्यादा पावरफुल

Ziptron टेक्नोलॉजी से लैस टाटा की कारें एक हाई वोल्टेज 300+ वोल्ट स्थायी मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती हैं। कंपनी का दावा है कि यह मौजूदा Tigor EV में मिलने वाले 72V AC इंडक्शन-टाइप मोटर से कहीं ज्यादा पावरफुल है। वाहन निर्माता का दावा है कि नई टिगोर ईवी में जिपट्रॉन टेक्नोलॉजी दी गई है जिससे नई कार आउटगोइंग मॉडल की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस देगी। टाटा मोटर्स का दावा है कि बैटरी पैक में खास तौर से निर्मित थर्मल मैनेजमेंट का इस्तेमाल किया गया है।

300 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज

कंपनी के मुताबिक यह कार करीब 300 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देगी। लेकिन इसकी सटीक जानकारी के बारे में कोई एलान नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस कार की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई हैं। नई टिगोर ईवी पूरी तरह से नई डिजाइन के साथ पेश की गई है। अब यह अपडेटेड Tiago और Altroz हैचबैक की तरह लग रही है। कार में प्रोजेक्टर यूनिट्स के साथ स्लीक हेडलैम्प्स दिए गए हैं। फ्रंट ग्रिल और फ्रंट बंपर को भी अपडेट किया गया है।

7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

नई Tigor EV के केबिन की बात करें तो आउटगोइंग मॉडल की तुलना में इसमें काफी बदलाव देखने को मिलता है। नई टिगोर ईवी में नेक्सन ईवी की तरह ही डैशबोर्ड और सीटों पर नीले रंग के एक्सेंट दिए गए हैं। इसमें हरमन ऑडियो सिस्टम से जुड़ा 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें 30 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स भी मिलते हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो, इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, एक साइलेंट केबिन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-स्टार्ट बटन मिलता है।

कीमत 13.99 लाख से लेकर 16.85 लाख रुपये के बीच

नई Tigor EV की कीमत का खुलासा इसकी लांचिंग के साथ 31 अगस्त को होगा।  जानकारी के मुताबिक, इस कार की कीमत 13.99 लाख रुपये से लेकर 16.85 लाख रुपये के बीच हो सकती है। स्टैंडर्ड पेट्रोल वर्जन Tigor की तुलना में यह करीब 1.5 लाख से 2 लाख रुपये महंगी हो सकती है, जिसकी शुरुआती कीमत 7.81 लाख रुपये है।

Read more:केंद्रीय मंत्री नारायण राणे हिरासत में, जानें क्‍यों

Read more:Hospital में एडमिट हुए अभिषेक बच्‍चन, श्‍वेता और बिग बी पहुंचे अस्‍पताल

Read more:केंद्रीय मंत्री नारायण राणे हिरासत में, जानें क्‍यों

Read more:विद्युत परियोजनाओं को पूरा करने की पहल करें सीएम : अजय मारू

Read more:चाल धंसने से युवक की मौत, ऐसे हुआ हादसा

Read more:ट्रेन में TTE को दिल दे बैठी लड़की, धोखा के बाद उठाया ये कदम…

Read more:थाने में कपड़े उतार हंगामा करने लगे किन्नर, जानें क्यों

Read more:बीच नदी में डूबी यात्रियों से भरी नाव, मच गई चीख पुकार

Read more:Phone बार-बार कर रहा Hang तो अपनाएं ये 5 धांसू Tricks…

Read more:थर्मल पावर प्‍लांट में लिफ्ट का तार टूटा, 4 की दर्दनाक मौत

Read more:जल्द खुलेगा राज, क्या है सच… जांच शुरू… देखें वीडियो

Read more:रूपा तिर्की मौत मामला में HC में हुई सुनवाई, 31 अगस्त को होगी अगली हियरिंग

Read more:गर्लफ्रेंड प्रेगनेंट न हो, इसलिए किया ऐसा कि पुलिस भी चकरा गई…

Read more:जालिम पति ऐसी जगह मारता… बता नहीं सकती ।। पुलिस आंटी ने डंडे से मारा : मासूम दीप

Read more:रांची से किडनैप नादान आंचल मिली बैंगलोर में, इतने में हुआ था सौदा…देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...