रांची : राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य के सभी विद्युत परियोजनाओं को शीघ्र से शीघ्र पूरा करने की पहल का आग्रह किया है। श्री मारू ने कहा कि विद्युत परियोजनाओं को पूरा करने से राज्य में बिजली की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत खुशी की बात है कि गोड्डा में अडानी ग्रुप की विद्युत परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी पहली इकाई, जो 800 मेगावाट की है। इसकी शुरुआत अगले 6 माह में हो जाएगी।
Read more: BREAKING : रांची में फैली पीएम मोदी के निधन की फर्जी खबर
श्री मारू ने कहा कि इस परियोजना से 16 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा, जो बांग्लादेश को आपूर्ति की जाएगी और झारखंड को अडानी पावर की देश की अन्य इकाई से बिजली मिलेगी। लोकसभा में पीएसयू संसदीय समिति के पूर्व सदस्य अजय मारू ने राज्य सरकार से पतरातू पावर प्लांट और टंडवा में एनटीपीसी के पावर प्लांट का निर्माण करने के लिए प्रबंधन को पूरी सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त बिजली उत्पादन से उद्योगों का विकास तेजी से होगा। राज्य में निवेश बढ़ेगा, जिससे राज्य का विकास होगा।
Read more: घर में पत्नी और जंगल में फंदे से लटकी मिली पति की लाश
Read more: BREAKING : दो Bike की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो गंभीर
इससे लघु एवं मध्यम उद्योगों को चलाने में सुविधा होगी। मारू ने राज्य सरकार को पर्यटन केंद्र को विकसित करने का भी आग्रह किया है। इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और राज्य के राजस्व में वृद्धि होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि राज्य में निवेशकों को निवेश के लिए आमंत्रित करें।
Read more: गुंडा टैक्स नहीं मिला, चली ताबड़तोड़ गोलियां और बमबाजी, देखें वीडियो






