kohramlive desk : देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित कई अन्य बैंक सीनियर सिटीजन के लिए स्पेश फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम चलाते हैं। इनमें HDFC बैंक, ICICI बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं। जानकारी मिल रही है कि यह स्कीम 30 सितंबर को बंद हो जाएगी। गौरतलब है कि इस स्कीम को पिछले साल मई 2020 में लॉन्च किया गया था।
आम FD की तुलना में अधिक ब्याज
इस स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को आम एफडी की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलता है। सेलेक्टेड मैच्योरिटी पीरियड वाली एफडी (Fixed Deposit) में सीनियर सिटीजन्स को लागू ब्याज दर के ऊपर 0.50 फीसदी तक के एक्स्ट्रा ब्याज मिलता है यानी रेगुलर कस्टमर को मिलने वाले ब्याज से 1 फीसदी तक ज्यादा ब्याज मिलता है। इस स्कीम को पहले 30 सितंबर 2020 तक बढ़ाया गया, फिर 31 दिसंबर, फिर 31 मार्च 2021 तक बढ़ाया गया, मार्च के बाद इसे 30 जून 2021 तक बढ़ा दिया गया था। इसे 30 सितंबर 2021 तक बढ़ाया गया है।
स्पेशल FD स्कीम की खासियत पर एक नजर
सार्वजनिक क्षेत्र के देश के सबसे बड़े बनिक SBI ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए मई 2020 में एसबीआई वीकेयर (SBI WECARE) सीनियर सिटीजन्स टर्म डिपॉजिट स्कीम की घोषणा की थी। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल से अधिक अवधि वाले एफडी पर 0.80 फीसदी ज्यादा दर से ब्याज मिलेगा। आम लोगों को 5 साल की एफडी पर 5.40 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को स्पेशल स्कीम के तहत 5 साल से अधिक अवधि वाले एफडी पर 6.20 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
बीओबी, आईसीआईसीआई व एचडीएफसी में भी अधिक ब्याज
बैंक ऑफ बड़ौदा 5 साल से 10 साल की FD पर सीनियर सिटीजंस को 6.25% की सालाना दर से ब्याज दे रहा है। ये स्कीम वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेस्ट स्कीम है। ICICI बैंक में FD कराने वाले बुजुर्गों को 6.30% ब्याज मिल रहा है। HDFC बैंक में सीनियर सिटीजन केयर FD में मिलने वाली ब्याज दर 6.25 फीसदी है।
Read more:केंद्रीय मंत्री नारायण राणे हिरासत में, जानें क्यों
Read more:Hospital में एडमिट हुए अभिषेक बच्चन, श्वेता और बिग बी पहुंचे अस्पताल
Read more:केंद्रीय मंत्री नारायण राणे हिरासत में, जानें क्यों
Read more:विद्युत परियोजनाओं को पूरा करने की पहल करें सीएम : अजय मारू
Read more:चाल धंसने से युवक की मौत, ऐसे हुआ हादसा
Read more:ट्रेन में TTE को दिल दे बैठी लड़की, धोखा के बाद उठाया ये कदम…
Read more:थाने में कपड़े उतार हंगामा करने लगे किन्नर, जानें क्यों
Read more:बीच नदी में डूबी यात्रियों से भरी नाव, मच गई चीख पुकार
Read more:Phone बार-बार कर रहा Hang तो अपनाएं ये 5 धांसू Tricks…
Read more:थर्मल पावर प्लांट में लिफ्ट का तार टूटा, 4 की दर्दनाक मौत
Read more:जल्द खुलेगा राज, क्या है सच… जांच शुरू… देखें वीडियो
Read more:रूपा तिर्की मौत मामला में HC में हुई सुनवाई, 31 अगस्त को होगी अगली हियरिंग
Read more:गर्लफ्रेंड प्रेगनेंट न हो, इसलिए किया ऐसा कि पुलिस भी चकरा गई…
Read more:जालिम पति ऐसी जगह मारता… बता नहीं सकती ।। पुलिस आंटी ने डंडे से मारा : मासूम दीप
Read more:रांची से किडनैप नादान आंचल मिली बैंगलोर में, इतने में हुआ था सौदा…देखें वीडियो












