Patna : दो बच्चों की मां की अस्मत लूट ली गई। विवाहिता के साथ गैंगरेप किया गया। महिला खेत में काम कर रही थी। इल्जाम है कि चार लड़के उसे जबरन उठाकर खेत से एक बगीचे में ले गये। जहां बारी-बारी उसके साथ रेप किया गया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने एक संदेही को कस्टडी में लिया है। पुलिस को दिये बयान में पीड़िता ने बताया कि वह खेत में काम कर रही थी, बाकी मजदूर धान का बोझा गिराने के लिए खलिहान की तरफ गये थे। तभी चारों लड़के इसे उठाकर ले गये। वह चिल्लाई भी लेकिन किसी ने नहीं सुना। उसने बताया कि चारों में से 1 आरोपी बिक्रम को वह पहचानती है। पालीगंज डीएसपी-2 उमेश्वर चौधरी ने कहा कि एक नेमड और बाकी अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए पटना एम्स भेजा गया है। पटना FSL टीम को भी सूचना दी गई है। जांच की जा रही है। यह शर्मनाक घटना पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र से सामने आई है।
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी के खिलाफ इन धाराओं के तहत पुलिस कंप्लेन…
इसे भी पढ़ें :टीवी की गोपी बहू बनीं मां…
इसे भी पढ़ें :भाजपा के ये दो सांसद पहुंचे ICU…
इसे भी पढ़ें :भीषण मुठभेड़ में 5 ढेर
इसे भी पढ़ें :जन शिकायत कैंप को लेकर क्या बोले IG होमकर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :IG के सामने खूब रोए एक रिटायर्ड रेंजर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन बेहद गंभीर, सरकार से किया ये अनुरोध
इसे भी पढ़ें :मौ’त की घाटी में फिर हादसा








