Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण में मौत की घाटी के नाम से मशहूर दनुवा घाटी में फिर एक हादसा हुआ है। यहां ढलान सड़क पर एक ट्रक ने आगे चल रही एक कार(JH01CU 9885) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार 40 फीट नीचे खाईं में जा गिरी। खबर मिलते ही चोरदाहा चेकपोस्ट की पुलिस, एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। बिना देरी के कार से घायलों को बाहर निकाला गया। सभी को अस्पताल भेजा गया। कार में 35 साल के अखिलेश सिंह, 45 साल के हरिओम सिंह और 60 साल की राधिका देवी सवार थी। जिसमें से राधिका देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी रामगढ़ के रहनेवाले हैं।
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों









