- इन नंबरों पर करें कॉल
कोहराम लाइव डेस्क : अगर आप एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं, तो डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के तहत चेक, डिमांड ड्राफ्ट, पे ऑर्डर का पिक अप, अकाउंट स्टेटमेंट रिक्वेस्ट, टर्म डिपॉजिट रसीद के लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है। ये सुविधाएं बैंक अपने ग्राहकों को उनके घर पर मुहैया करा रहा है। बैंक ने न केवल अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यह जानकारी दी है, बल्कि ट्वीट भी किया है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आप बैंक के टोल फ्री नंबर 18001037188 या 18001213721 पर कॉल करें।
इसे भी पढ़ें : देवघर में मिला युवक का शव, पुलिस बता रही Accident , लेकिन…
सुविधा का फायदा उठाने के लिए अपनाएं यह प्रोसेस
बैंक के एप, वेबसाइट या कॉल सेंटर के जरिए डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के लिए रजिस्टर किया जा सकता है। कामकाजी दिनों में टोल फ्री नंबर 1800111103 पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच कॉल की जा सकती है। इस सर्विस के बारे में अधिक डिटेल्स के लिए आप https://bank.sbi/dsb पर विजिट कर सकते हैं। आप अपनी होम ब्रांच में भी संपर्क कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : लातेहार DC ने कहा, टीकाकरण के बारे में कोई अफवाह न फैलाएं
किसे मिलेगी यह फैसिलिटी
डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के जरिये चेक जमा करने, पैसे निकालने और जमा करने से लकर जीवन प्रमाण पत्र लेने जैसी सुविधाओं को घर पर मुहैया कराया जाता है। डोरस्टेप सर्विस के तहत बैंक का कोई कर्मचारी आपके घर आएगा और आपके कागज ले जाकर बैंक में जमा कर देगा। इस सर्विस से 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग, दिव्यांग व दृष्टि बाधित लोगों को घर पर ही बैंकिंग सेवाएं प्राप्त करने में मदद मिलेगी।










